RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर छपरा नगर निगम के वार्ड संख्या 03 में मुहल्ला सभा का आयोजन।

नगर आयुक्त ने स्वयं लोगों से किया संवाद, समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निदान।

RKTV NEWS/छपरा (सारण)07 मई ।नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार द्वारा बिहार में बढ़ते शहरीकरण को लेकर नये विकसित शहरी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आपका शहर, आपकी बात कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। इसके तहत नवविस्तारित शहरी क्षेत्रों में मुहल्ला सभा का आयोजन कर नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता की स्थिति एवं लोगों की आकांक्षाओं को जानने का प्रयास किया जा रहा है।
इस आलोक में आज छपरा नगर निगम के वार्ड नं 3 में मुहल्ला सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर आयुक्त श्री सुनील कुमार पांडे ने स्वयं लोगों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं आकांक्षाओं को जाना।
कुछ लोगों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का लाभ दिलाने, कुछ गलियों/ सड़कों एवं नालियों के निर्माण/जीर्णोद्धार हेतु अनुरोध किया गया। सभी मुद्दों को संकलित किया गया। इनमें से कुछ सड़क/गली/नाली के निर्माण का कार्य प्रक्रियाधीन है। आवास योजना का लाभ लेने के इच्छुक लोग जो स्वयं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं, उनको नगर निगम कार्यालय बुलाकर उनका ऑनलाइन आवेदन कराया जायेगा।

Related posts

राजनीतिक दलों को एमसीएमसी से पूर्व-प्रमाणित विज्ञापन प्राप्त करने होंगे, उम्मीदवारों को अपने प्रामाणिक सोशल मीडिया खातों की जानकारी आयोग को देनी होगी।

rktvnews

भोजपुर:जगदीशपुर के दलीपपुर पंचायत में सहयोग शिविर का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, लाभुकों के बीच योजनाओं का किया वितरण।

rktvnews

भोजपुर:संभावना में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

टॉर्च की कहानी है पुरानी।

rktvnews

18 सितंबर को रेडक्रॉस ब्लड सेन्टर पर रक्तदान शिविर!रक्तदान हेतु सभी आमंत्रित।

rktvnews

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने न्यूयॉर्क में ग्वाटेमाला की सामाजिक विकास उप मंत्री महामहिम क्लाउडिया टेरेसा वैलेंजुएला लोपेज से भेंट की और भारतीय समुदाय के साथ संवाद किया।

rktvnews

Leave a Comment