RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा चलाया गया जाँच अभियान।

शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरिक्षण।

बिना खाद्य लाइसेंस के चलाये जा रहे प्रतिष्ठान को किया गया बंद

मिलावटी खाद्य सामग्रीयों को किया गया नष्ट, प्राप्त नमूनों के जाँचोपरांत की जायेगी कार्रवाई।

प्रतिष्ठानों में गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री विक्रय करने का निर्देश।

RKTV NEWS/गढ़वा ( झारखंड)25 मार्च।आज उपायुक्त गढ़वा के निर्देशानुसार आगामी त्यौहार को देखते हुए गढ़वा शहर के मेन रोड, बस स्टैंड एवं शहर के अन्य विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों मे खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गढ़वा दीपश्री के द्वारा निरीक्षण किया गया, जिसमें मनीष प्लास्टिक, परमपुरी प्लास्टिक, विजय स्वीट्स, न्यू बनारसी स्वीट्स, संजय होटल एंड स्वीट्स एवं अशोक होटल इत्यादि के निरीक्षण के क्रम में मनीष प्लास्टिक के गोदाम मे बिहार के औरंगाबाद से लाया गया 150 किलो मिलावटी रसगुल्ला, बर्फी एवं अन्य मिठाई पाया गया, जिसका नमूना संग्रहण किया गया और शेष खाद्य सामग्री को नष्ट किया गया। निरीक्षण के क्रम में मेन रोड स्थित विजय स्वीट्स का निरीक्षण किया गया। इस सन्दर्भ में बताया गया कि पूर्व में कई बार निर्देशित किए जाने का बावजूद भी विजय स्वीटस द्वारा खाद्य लाइसेंस के बिना खाद्य कारोबार किया जा रहा था, जिसे तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया। इसके साथ ही बस स्टैंड स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया एवं नमूना संग्रहण किया गया। सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को यह भी निर्देश दिया गया कि मिलावटी मिठाइयों की बिक्री नहीं करनी हैं, यदि मिलावटी मिठाइयों की बिक्री करते हुए पाए जाते हैं तो खाद्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की नियम संगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इस निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा कार्यालय के संतोष कुमार, विवेक तिवारी एवं पुलिस प्रशासन शामिल रहें।

Related posts

भोजपुर के तीन कलाकारों को मिला बिहार कला पुरस्कार।

rktvnews

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) परिवार द्वारा दिवाली मिलन का आयोजन।

rktvnews

गया: डीएम ने किया श्रावणी मेले का उद्घाटन।

rktvnews

जयपुर:महिला मीडियाकर्मियों ने मुख्यमंत्री को बांधे रक्षा सूत्र।

rktvnews

देवघर:दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को ले बैठक।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने देर शाम तक की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment