RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

यूआईडीएआई निवासियों को आधार से जुड़े ईमेल/मोबाइल नंबर को सत्यापित करने की अनुमति देता है

RKTV NEWS/ नई दिल्ली,02 मई। उपयोगकर्ता के लाभों को ध्यान में रखते हुए, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने निवासियों को अपने आधार से जुड़े अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को सत्यापित करने की अनुमति दी है।
यूआईडीएआई के संज्ञान में आया था कि कुछ मामलों में, निवासियों को इस बारे में पता नहीं था/निश्चित नहीं था कि उनका कौन सा मोबाइल नंबर उनके आधार से जुड़ा हुआ है। इसलिए निवासी चिंतित थे कि कहीं आधार ओटीपी किसी और मोबाइल नंबर पर तो नहीं जा रहा है। अब, इस सुविधा के साथ, निवासी इन्हें काफी आसानी से देख सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट ( https://myaadhaar.uidai.gov.in/ ) पर या mAadhaar ऐप के जरिए ‘वेरिफाई ईमेल/मोबाइल नंबर’ फीचर के तहत इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। यह निवासियों के लिए यह सत्यापित करने के लिए विकसित किया गया है कि उनका अपना ईमेल/मोबाइल नंबर संबंधित आधार के साथ जुड़ा हुआ है।
यह सुविधा निवासी को पुष्टि देती है कि उसकी जानकारी के तहत ईमेल/मोबाइल नंबर केवल संबंधित आधार से जुड़ा हुआ है। किसी विशेष मोबाइल नंबर के लिंक न होने की स्थिति में भी यह निवासी को सूचित करता है, और निवासी को सूचित करता है कि यदि वे चाहें तो मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए आवश्यक कदम उठा सकते हैं।
यदि मोबाइल नंबर पहले से ही सत्यापित है, तो निवासियों को एक संदेश दिखाई देगा, जैसे ‘आपके द्वारा दर्ज मोबाइल नंबर पहले से ही हमारे रिकॉर्ड से सत्यापित है’, जो उनकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है।
यदि किसी निवासी को मोबाइल नंबर याद नहीं है, तो उसने नामांकन के दौरान दिया / वह Myaadhaar पोर्टल या mAadhaar ऐप पर आधार सत्यापन सुविधा पर मोबाइल के अंतिम तीन अंकों की जांच कर सकता है।
यदि कोई निवासी ईमेल/मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करना चाहता है या अपना ईमेल/मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहता है, तो वह नजदीकी आधार केंद्र जा सकता है।

Related posts

14 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

बक्सर:छात्र एवं छात्राओं के बीच आयोजित किया गया वन्य जीव जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

नीलगाय व कार की टक्कर में वृद्ध की मौत चार जख्मी!वाराणसी से जा रहे थे वैशाली।

rktvnews

ओलंपिक पदक विजेता और प्रसिद्ध एथलीट कर्णम मल्लेश्वरी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

जिला पदाधिकारी, गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी द्वारा जाति आधारित गणना संबंधित बैठक।

rktvnews

भोजपुर:श्रीमद् भागवत कथा श्रवण की दिव्य अनुभूति से भगवान प्राप्त होते है : मधुसूधन जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment