RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय,भोजपुर ने मजदूर दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित की।

शिविर को संबोधित करते अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री मिथिलेश कुमार

RKTV NEWS/अनिल सिंह,02 मई।मजदूर दिवस 01 मई पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के तत्वाधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार,श्री मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में श्रम अधीक्षक कार्यालय भोजपुर आरा के यहां मजदूर दिवस के शुभ अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बताया गया की हमारे देश भारत में मजदूरों के हित में बहुत से कानून बनाए गए हैं जिसकी अमल में हमारी सरकार अग्रसर है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना की ओर से भी इस कानून को लागू करने के लिए सदा ही प्रयत्नशील है। भोजपुर जिले में भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से प्रत्येक क्षेत्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर मजदूरों की समस्या एवं अधिकारों का दिलाने का काम किया जाता रहा है प्राधिकार के सचिव द्वारा यह भी बताया गया है की आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13 मई 23 को किया जाना सुनिश्चित है उसमें बहुत से छोटे छोटे मुकदमे का निपटारा आपसी रजामंदी के तहत किया जाएगा। इस शिविर में भोजपुर जिले के श्रम अधीक्षक पारा विधिक स्वयंसेवक श्री मनोज कुमार के साथ अन्य आमजन एवं मजदूर उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:स्कूल शिक्षा मंत्री ने 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:दो दिवसीय युवा संसद का समापन।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82.70 लाख से अधिक किसानों को 3308 करोड़ रूपए अंतरित।

rktvnews

भोजपुर: विधानसभा चुनाव को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने जिला नियंत्रण कक्ष में की बैठक।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में नगर परिषद बक्सर क्षेत्र अंतर्गत योजना एवं स्वच्छता पखवाड़ा से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स, बठिंडा के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment