
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 मार्च।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में जिलास्तरीय दो दिवसीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट (युवा संसद) का आयोजन किया गया। सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का के समापन सत्र के मुख्य अतिथि पदमश्री भीम सिंह भावेश सहित अन्य अतिथि उपस्थिति रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ पूनम कुमारी ने की और संचालन जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह ने किया।
जिला स्तरीय युवा संसद में भोजपुर और बक्सर जिले के 132 युवा भाग ले रहे हैं। प्रतिभागी युवाओं ने एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर अपना मंतव्य रखा। इस कार्यक्रम के माध्यम से दस प्रतिभागियों को चुनकर राज्यस्तरीय आयोजन के लिए भेजा जायेगा।
इस कार्यक्रम के जिले स्तर पर चयनित प्रतिभागियों का नाम इस प्रकार है
1 विजलक्ष्मी 79.80 2 जया लक्ष्मी 78.40 3 शुभंग कुमार 76.00 4 करुण कुमार पांडे 72.60 5 कौशिकी 72.40 6 शानिया सुल्ताना 70.20 7 प्रिया कुमारी 69.00 8 सुभम कुमार 68.40 9 आर्य67.00,और 10 आलोक पांडे 66.60।
समापन सत्र के मुख्य अतिथि पदमश्री भीम सिंह भावेश ने संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन युवाओं के लिए एक राष्ट्रीय मंच है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए यह शुरू किया है। जिला और राज्य स्तर पर चयनित युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर संसद में विचार संवाद का अवसर मिलेगा। निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ पीके सिन्हा ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी अपने विषय वस्तु पर प्रकाश डाला लेकिन भाषण शैली में विभिन्न पहलुओं पर विशेष ध्यान रखना चाहिए । इस प्रतियोगिता में जिनका चयन हुआ है वह और अच्छी तरह से मेहनत करें कि वह राष्ट्र स्तर तक पहुंच सके साथ ही जिनका चयन नहीं हो सका है वह निराश नहीं हो वह अगले प्रतियोगिताओं में भाग लेने और वहां पर अच्छी तैयारी के साथ उपस्थित हो। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉ अभिनय आनंद, जिला युवा अधिकारी निकिता सिंह जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह।डॉ गौरी शंकर प्रधान ने कहा कि कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों के विचारों को सुनने के लिए निर्णायक मंडल का गठन किया गया है। और सभी निर्णायक मंडल ने अपने-अपने निर्णय संयुक्त रूप से मूल्यांकन कर विजेता प्रतिभागियों का चयन किया। निर्णायक की भूमिका में एसपी जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ नवीन कुमार, प्राचार्य डॉ पीके सिन्हा, डॉ गौरी शंकर प्रधान, डॉ आमिर महमूद, बक्सर के जिला युवा पदाधिकारी सागर रहे । बता दें कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर तीन मिनट का भाषण देना था। इस निधर्धारित अवधि में प्रतिभागियों का मूल्यांकन सौ अंकों के आधार पर किया गया।इसमें सामग्री प्रासंगिकता में 20, स्पष्टता व संरचना में 15, मौखिक संचार व बॉडी लैंग्वेज में 25, नवाचार व रचनात्मकता में 20, भाषा व प्रवाह में 10 और समय के पालन में 10 अंक निर्धारित था।
सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य डॉक्टर पूनम कुमारी ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के 10 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये किया जायेगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चुने गये तीन प्रतिभागियों को संसद के अंतर्गत अपनी बातों को रखने का मौका मिलेगा। सभी चयनित प्रतिभागियों की अगले कार्यक्रम की शुभकामनाएं देती हु। इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक डॉ अभिनव कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम कॉलेज प्रशासन और कॉलेज के छात्र-छात्राओं के सहयोग से सफल रहा मैं सभी को साधुवाद देता हूं।
