RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स, बठिंडा के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 मार्च।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (11 मार्च, 2025) एम्स, बठिंडा के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि नागरिकों के लिए एम्स का अर्थ सर्वोत्तम और किफायती उपचार है तथा छात्रों के लिए एम्स का अर्थ है उच्च शिक्षा और शोध के लिए अच्छी सुविधाएं हैं। किफायती लागत पर उत्कृष्ट तृतीयक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने तथा चिकित्सा क्षेत्र में शोध एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए देश में अनेक एम्स स्थापित किए गए हैं।
द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों को उपचार के साथ-साथ शोध और नवाचार के क्षेत्र में भी अग्रणी रहना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि 750 बिस्तरों वाला एम्स, बठिंडा कई स्पेशियलिटी और सुपर-स्पेशियलिटी विभागों के माध्यम से इस क्षेत्र के लोगों को संपूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहा है। उन्होंने एम्स, बठिंडा के सभी हितधारकों से अपने शोध और चिकित्सा सेवा के माध्यम से इसे चिकित्सा उत्कृष्टता के क्षेत्रीय केंद्र के रूप में विकसित करने की अपील की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एम्स जैसे संस्थानों के शोध का केंद्र बिन्दु वैश्विक और स्थानीय स्वास्थ्य मुद्दों को हल करने पर होना चाहिए।
राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे समाज में डॉक्टरों को बहुत ऊंचा स्थान दिया गया है। एक डॉक्टर से पेशेवर योग्यता के साथ-साथ करुणा, दया और सहानुभूति जैसे मानवीय मूल्यों की भी अपेक्षा की जाती है। उन्होंने डॉक्टरों को इस नैतिक जिम्मेदारी को समझने और उसके अनुसार काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एक चिकित्सा पेशेवर के तौर पर कई बार उन्हें बहुत ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। उन चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्हें अपनी भावनाओं पर काबू रखना पड़ता है। उन्होंने डॉक्टरों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने, उचित जीवनशैली अपनाने, योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ये सभी प्रयास उन्हें मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करेंगे।

Related posts

तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त(प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के कदाचार मुक्त हेतु बैठक।

rktvnews

भोजपुर: बीसीएम रामबिलास पंडित का बड़हरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

नवादा:शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 811 करोड़ रुपये की लागत की योजनाओं का किया शुभारंभ/शिलान्यास, कृषि ज्ञानवाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कोयला मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

रायपुर : बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी।

rktvnews

Leave a Comment