RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

आरा में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिरोध मार्च।

RKTV NEWS/अमरेश सिंह,01 मई।आज 01 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के दिन बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रतिरोध दिवस मनाया गया। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर आज जिला संघ भवन से पकड़ी चौक वीडियो ब्लॉक होते हुए रमना मैदान अवस्थित जिला समाहरणालय तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया। प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व राज्य संघ के शैक्षिक परिषद के संयोजक शशि भूषण दुबे, अध्यक्ष डॉ अवधेश कुमार, सचिव संतोष कुमार सिंह ,राज्य कार्यसमिति सदस्य आनंद प्रकाश पांडे, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार ,चंदा रानी सहित बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटू प्रधान सचिव राजेश कुमार सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष इंदू श्रीवास्तव ने किया। प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे शिक्षक नेताओं ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा जारी अध्यापक नियमावली 2023 शिक्षकों के साथ छलावा मात्र है । इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।उन्होंने कहा की आज से आंदोलन का आगाज हो चुका है। यह आंदोलन क्रमबद्ध रूप में अनवरत चलता रहेगा । इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव संतोष कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षक नियमावली के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे तथा प्रमंडल मुख्यालय पर दिनांक 20.05.23 को प्रदर्शन किया जाना है तथा दिनांक 22.05.23 से अनवरत ग्रीष्मावकाश के पहले तक जिला मुख्यालय पर धरना का कार्यक्रम होगा । प्रतिरोध मार्च में भोजपुर जिले के हजारों शिक्षक शिक्षिकाओं व पुस्तकालय अध्यक्ष शिक्षकेतर कर्मचारी आदि ने भाग लिया। प्रतिरोध मार्च के बाद जिला पदाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया।

 

Related posts

भोजपुर:SIR प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी,मृत व्यक्तियों के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज, जिन्दा के नाम कटे :क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय सराहना के बाद ‘मर्सी’ की पहली झलक ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ, 24 अप्रैल को रिलीज़।

rktvnews

भोजपुर:बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा दलित समागम सम्मेलन की तैयारी व कई पदाधिकारी हुए मनोनीत।

rktvnews

नेपाल के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

लखीसराय:गांव के विकास के लिए “जीविका आयोजित महिला संवाद” बना बेहतर मंच,महिलाएं और छात्राएं अपनी मांगों से करा रही अवगत।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से भेंट की।

rktvnews

Leave a Comment