RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:गांव के विकास के लिए “जीविका आयोजित महिला संवाद” बना बेहतर मंच,महिलाएं और छात्राएं अपनी मांगों से करा रही अवगत।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार)06 मई।गाँव के विकास के साथ ही समाज सुधार अभियान के तहत शराबबंदी एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के साथ ही बाल विवाह उन्मूलन, दजेह मुक्त विवाह के प्रति संकल्प एवं लोगों को जारुक कस्रने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम एक बेहतर मंच बना हुआ है। इस कार्यक्रम में गाँव की महिलाएं एवं छात्राएं अपने अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति सजग दिख रही हैं वहीँ अपने गाँव के विकास के लिए निति निर्धारण कर रही हैं। संवाद कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सरकार की योजनाओं से रूबरू कराया जा रहा है वहीँ योजनाओं से मिले लाभ और योजना से लाभ लेने की प्रक्रिया को भी बताया जा रहा है l
लखीसराय जिला में अब तक 45 हजार से अधिक महिलाएं एवं छात्राएं महिला संवाद कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखाई है और सरकार पर अपना विश्वास जताते हुए अन्य योजनाओं एवं कार्यों के अनुपालन हेतु अपनी मांग रखी हैं l यूँ तो एक महिला संवाद कार्यक्रम से लगभग 30 मांग , इच्छाए एवं आकांक्षाएं दर्ज की जा रही हैं और इन सभी को उपस्थित सभी महिलाओं एवं छात्राओं का समर्थन प्राप्त होता है l महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान सिर्फ और सिर्फ विकासात्मक कार्य और उनके अनुपालन पर मंथन के साथ योजनाओं से मिले लाभ पर चर्चा हो रही है l हलसी में खेती कार्य से जुडी महिलाएं खेत के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुँचने से परेशान हैं l लिहाजा वो जिला प्रशासन से खेत के अंतिम छोर तक पानी पहुँचाने की मांग की हैं l सूर्यगढ़ा में महिलाओं ने कहा कि गाँव में चौक -चौराहे पर चापाकल की व्यवस्था की जानी चाहिए l इसी तरह महिलाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता , आवास एवं पेंशन आदि पर चर्चा कर रही हैं और इनसे वंचित महिलाओं एवं छात्राएं को समुदाय स्तर पर लाभ देने की मांग कर रही हैं l लखीसराय सदर प्रखंड अंतर्गत दामोदरपुर गाँव की वृद्ध कौशल्या देवी ने सरकार से वृद्धा पेंशन की राशि बढ़ाने की मांग की है l उनके घर में कोई भी उनकी देखभाल करने वाला नहीं है l ऐसे में वो चाहती हैं कि वृद्धा पेंशन की राशी चार सौ रुपये से बढाकर एक हजार रुपये कर दी जाये।
इस महिला संवाद कार्यक्रम में दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह रोकने हेतु सामूहिक शपथ का भी आयोजना प्रतिदिन किया जा रहा है। साथ ही नशा मुक्त समाज के निर्माण एवं घरेलू हिंसा को रोकने के लिए भी संकल्प लिया जा रहा है l महिला संवाद कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को महिलाओं को कन्या उत्थान योजना, महिला हेल्पलाइन, सतत जीविकोपर्जन योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना आदि को लेकर जागरूक किया जा रहा है l योजनाओं की जानकारी एवं सफलता से सम्बंधित फिल्मे भी दिखाई जा रही हैं l
मंगलवार को लखीसराय सदर में प्रगति ग्राम संगठन द्वारा महिसोना गाँव में एवं भविष्य ग्राम संगठन द्वारा दामोदरपुर गाँव में , रामगढ चौक में प्रगति ग्राम संगठन दवारा नंदनामा गाँव में एवं शक्ति ग्राम संगठन दवारा नोन गढ़ गाँव में , सूर्यगढ़ा में ज्ञान ग्राम संगठन द्वारा सलेमपुर एवं सुहानी ग्राम संगठन द्वारा कवादपुर गाँव में , हलसी में प्रगति ग्राम संगठन द्वारा प्रतापपुर गाँव में एवं विहान ग्राम संगठन द्वारा शिरखंदी गाँव में तथा चानन में हंस ग्राम संगठन द्वारा लाखोचक एवं प्रगति ग्राम संगठन द्वारा महेशलता गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Related posts

राजस्थान: युवा स्वस्थ जीवन एवं राष्ट्र निर्माण के लिए योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करें :राजस्व, राज्य मंत्री

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे पानी निकासी व ब्लीचिंग पावडर के छिड़काव को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना की बैठक हुई संपन्न।

rktvnews

बेतिया:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:सवर्ण समाज को देश में दोयम दर्जे का बना दिया गया है नागरिक : सवर्ण क्रांति सेना

rktvnews

जिला पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में बक्सर प्रखंड में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment