RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति पटना द्वारा गठित पैनल अधिवक्ताओं की टीम ने किया उपकारा दरभंगा और बेनीपुर का दौरा।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )23 अप्रैल।आज सर्वोच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के निर्देश पर उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति पटना द्वारा गठित पैनल अधिवक्ताओं के टीम के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव आरती कुमारी ने उपकारा दरभंगा एवं बेनीपुर का दौरा किया।
उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय विधिक सेवा समिति द्वारा दोषसिद्ध अभियुक्तों को निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराने के लिए देशव्यापी अभियान चलाया गया है।
साथ ही इसके तहत उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति पटना द्वारा पांच पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति कर कारा में संसिमित दोषसिद्ध अभियुक्तों से पूछताछ के लिए भेजा गया है।
सचिव श्रीमती कुमारी ने बताया कि ऐसे बंदी जिनकी जमानत याचिका,अपील आदि जो उच्च न्यायालय पटना द्वारा खारिज कर दिया गया हो अथवा ऐसी कोई सजा जो उच्च न्यायालय द्वारा बरकरार रखा गया है,तो अभियुक्त उच्चतम न्यायालय में विशेष अनुमति याचिका,क्रिमिनल अपील या जमानत याचिका दाखिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत वैसे अभियुक्त जो किसी कारणवश सर्वोच्च न्यायालय में जमानत याचिका अथवा अपील नहीं कर सका है और वह निःशुल्क विधिक सेवा का लाभ लेकर सर्वोच्च न्यायालय में आवेदन करना चाहता है तो उसे उच्चतम न्यायालय विधिक सेवा समिति की ओर से निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराकर उनका आवेदन उच्चतम न्यायालय में फाइल किया जायेगा।
उपकारा में तीन सजावार बंदी हैं जिनका मामला वर्तमान में उच्च न्यायालय स्तर पर हीं लंबित है।
कारा अधीक्षक स्नेहलता ने बताया कि पैनल अधिवक्ताओं की टीम द्वारा मंडल कारा दरभंगा का दौरा भी किया गया।

Related posts

महामृत्युंजय अनुष्ठान व रुद्राभिषेक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:ईज ऑफ लिविंग के तहत जिलाधिकारी ने 88 आवेदकों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश।

rktvnews

महाकवि रामचंद्र जायसवाल और परमानंद पांडेय की जयंती पर दी गयी काव्यांजलि, डा राजवर्द्धन आज़ाद का हुआ अभिनन्दन, कवि अर्जुन प्रसाद सिंह को मिला स्मृति-सम्मान !

rktvnews

भोजपुर: 25 हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य निर्धारण के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आयोजित की कार्यशाला।

rktvnews

भोपाल:छिंदवाड़ा के महापौर एवं नगर निगम के सभापति सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी भाजपा में हुए शामिल।

rktvnews

पंजाब के लुधियाना में गैस रिसाव से 11 की मौत और कई बीमार।

rktvnews

Leave a Comment