RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

पूर्वी चंपारण: डीडीसी ने चिरैया प्रखंड के बाराजयराम पंचायत के आवास सहायक की सेवा की समाप्त, घुस लेते वीडियो हुआ था वायरल।

RKTV NEWS/मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)21 अप्रैल।उप विकास आयुक्त, पूर्वी चंपारण मोतिहारी के द्वारा ग्रामीण आवास सहायक, ग्राम पंचायत राज बाराजयराम, प्रखंड चिरैया की सेवा को समाप्त कर दिया गया है। विदित है कि एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें ग्रामीण आवास सहायक भारत भूषण प्रसाद को एक लाभुक से मोटी रकम लेकर कमीज के अंदर वाला पैकेट में रखते हुए दिखाई दे रहे थे। उक्त वायरल वीडियो के संबंध में बताया कि इसे लेकर जिला विकास अभिकरण पूर्वी चंपारण मोतिहारी के द्वारा भारत भूषण प्रसाद, ग्रामीण आवास सहायक से स्पष्टीकरण की मांग की गई। उनके द्वारा जो स्पष्टीकरण दिया गया उसमें वायरल वीडियो के संबंध में कोई तथ्य नहीं रखा गया। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि उनके द्वारा सत्यता को छुपाने की कोशिश की जा रही है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरैया के द्वारा प्रतिवेडित किया गया कि वायरल वीडियो भारत भूषण प्रसाद, ग्रामीण आवास सहायक ग्राम पंचायत राज बाराजयराम का ही है ।
प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरैया के द्वारा आवास सहायक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा पत्र में माध्यम से की गई थी।
बताया गया कि वायरल वीडियो में अनियमितता बहुत ही गंभीर प्रकृति की है इसके आधार पर भारत भूषण प्रसाद, ग्रामीण आवास सहायक के स्पष्टीकरण को अस्वीकृत करते हुए उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण के द्वारा विभागीय नियमों एवं प्रावधान के अनुसार उनके अनुबंध को रद्द कर दिया गया है एवं उन्हें निर्देश दिया गया कि पंचायत रोजगार सेवक विभाग की प्रावधान के अनुसार अपीली प्राधिकार के नियम के तहत 30 दिनों के अंदर जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण मोतिहारी के समक्ष अपना अपील दायर कर सकते हैं।

Related posts

समृद्धि कॉन्क्लेव नामक डीपटेक स्टार्टअप प्रोत्‍साहन अभियान का आईआईटी रोपड़ में उद्घाटन।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की।

rktvnews

बक्सर: शत प्रतिशत मतदान को ले डुमराँव गढ मार्बल हाउस में कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: अधिवक्ता संघर्ष समिति के बैनर तले 9 सूत्री मांगों के समर्थन में अधिवक्ताओं ने दिया धरना।

rktvnews

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, लखनऊ में प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

खनुआ नाला पर बने कुल 330 दुकानों में 305 दुकानों को तुड़वा दिया गया है। आज कुल 38 दुकान तोड़े गए।सभी तरह के बड़े -छोटे अतिक्रमण एवं अवरोध को हटाने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment