RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:श्रीकृष्ण लीला को लेकर आज निकाली जाएगी नगर भ्रमण सह शोभा यात्रा।

गांगी पुल स्थित सूर्य मंदिर से आरम्भ होगी आकर्षक शोभा यात्रा।

वैष्णवी कला मंच मुरादाबाद की मंडली द्वारा नगर भ्रमण के दौरान पेश की जाएगी झांकी।

आगामी 25 अप्रैल तक चलेगा डिजिटल श्री कृष्ण लीला ।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)20 अप्रैल।शहर रामलीला मैदान में शनिवार की शाम श्री कृष्ण लीला समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता श्री कृष्ण लीला समिति के संरक्षक पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश एवं संचालन महासचिव आदित्य विजय जैन ने की। इस मौके पर आगामी 20 से 25 अप्रैल तक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले डिजिटल श्री कृष्ण लीला की वृहद तैयारी पर चर्चा की गई। पद्मश्री डॉ.भीम सिंह भवेश ने आरा शहर वासियों से अपील की की ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर श्री कृष्ण लीला का आनंद उठाएं और भक्ति में सराबोर रहे। अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन ने बताया की 20 अप्रैल (रविवार) को संध्या चार बजे से शहर के गांगी सूर्य मंदिर से शोभायात्रा आरम्भ होगी। इस दौरान नगर भ्रमण व झांकी निकाली जाएगी, जिसमें वैष्णवी कला मंच मुरादाबाद यूपी की टीम अपनी कलाकारी का बेजोड नमूना पेश करेगी। नगर भ्रमण गांगी सूर्य मंदिर से शुरू होकर पुरानी अदालत पड़ाव, चौक आर्य पथ, शीशमहल चौक, गोपाली चौक, जेल रोड, शिवगंज मोड, बड़ी मठिया, महादेव रोड़, धर्मन चौक, चित्रटोली रोड, डींस टैंक गोलंबर होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। शहर के चौक आर्य पथ घुन्सी राम धर्मशाला, गोपाली चौक, महादेवा रोड, टाउन स्कूल के पास शोभा यात्रा में शामिल लोगो के लिए स्टाॅल लगाकर पेयजल की व्यवस्था कि जाएगी। प्रतिदिन श्रद्धालु-भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण होगा। अंतिम दिन भक्तों के बीच हलवा या खीर का वितरण किया जाएगा। बैठक में डॉ. विजय गुप्ता, डॉ .कृष्ण कुमार, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार, सन्नी शाहाबादी, आलोक अंजन, प्रिंस सिंह, पर्यावरण प्रेमी आनंद कुमार, डॉ. विकास कुमार, राजेंद्र तिवारी, संजीव गुप्ता, जितेंद्र ब्याहुत, प्रिंस सिंह, अविनाश कुमार, मुन्नू सिंह, सुजीत सिंह, विजय कुमार, संतोष कुमार, अमित कुमार उर्फ भोलू, भोला शर्मा, आजाद श्रीवास्तव, उमाशंकर सिंह उर्फ मिठाई लाल, प्रद्युम्न सिंह ‘आदि’, राहुल चौरसिया ,विभु जैन, संतोष पब्लिसिटी, अनिल सिंह , सुजीत कुमार , संतोष सोनी , सुधीर कुमार,सहित अन्य लोग थे।

Related posts

भोजपुर: सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज का स्वर्ण जयंती एवं राष्ट्र कवि दिनकर की जयंती कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

वैशाली:डीएम के निर्देश पर सघन कार्रवाई, 582.840 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

सारण सांसद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक।

rktvnews

जिला कलक्टर ने किया महंगाई राहत कैंप का औचक निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने ईद पर्व पर विधि व्यवस्था एवं चैती छठ की तैयारियों का जायजा लेने को मस्जिदों और घाटों का किया निरीक्षण।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बड़ी खुशी का दिन है! जितनी प्रसन्नता श्रमिक बंधुओं और उनके परिजनों को है, उतनी ही प्रसन्नता आज मुझे भी हो रही है।

rktvnews

Leave a Comment