RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार)18 अप्रैल। गुरुवार को आगामी 10 मई 2025 को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने सभी प्रखंड पंचायती राज अधिकारियों के साथ बैठक किया।
अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम कचहरियों में लंबित सभी समझौता योग्य मामलों का निपटारा 10 मई 2025 को किया जाएगा।
ग्राम कचहरियों में लंबित सुलहयोग्य मामलों का चयन कर पक्षकारों को नोटिस जारी करें।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई 20 25 को किया जाएगा जिसका व्यापक प्रचार प्रसार का प्रचार प्रसार ग्राम कचहरियों के स्तर से कराना सुनिश्चित करें।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कराकर लोक अदालत को सफल बनाए।
दूसरी ओर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सुमन कुमार दिवाकर एवं विशेष उत्पाद न्यायाधीश द्वितीय रविशंकर कुमार ने संयुक्त रूप से क्लेम केस के निष्पादन के लिए दावा वाद से जुड़े अधिवक्ताओं के साथ बैठक किया। बैठक में 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक दावा वादों के निपटारे पर बल दिया।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे किए, राष्ट्रपति भवन में विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया।

rktvnews

चतरा:राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतिभा चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा।

rktvnews

दुमका:एमएसएमई इकाइयों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त अभियान में शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।

rktvnews

09 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

रक्षा निखिल खडसे ने युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री का कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment