RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी,शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन।

अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/लखनऊ(उत्तर प्रदेश)18अप्रैल।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने जनता को उनकी शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनता दर्शन कार्यक्रम में अध्यक्ष राजस्व परिषद, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक तथा प्रमुख सचिव गृह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके पीछे मुख्यमंत्री जी की मंशा थी कि शीर्ष अधिकारी स्वयं जनता की समस्याओं से मुखातिब हों और यह सुनिश्चित करायें कि उनके प्रकरणों का संतुष्टिपरक निस्तारण तय समयसीमा के भीतर होना सुनिश्चित हो।
जनता दर्शन में एक प्रार्थी दिव्यांग पेंशन योजना प्राप्त करने का आकांक्षी था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इनकी तत्काल के०वाई०सी० करवा दी गई। उन्हें कल तक दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ प्राप्त हो जाएगा। जनता दर्शन में 02 दिव्यांगजन को मुख्यमंत्री ने मौके पर ही इलेक्ट्रॉनिक सेंसर युक्त स्टिक प्रदान की और उन्हें इसका प्रयोग करने के बारे में जानकारी भी दी।
ज्ञातव्य है कि जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से कुल 112 नागरिकों का आगमन हुआ और 88 आवेदन प्राप्त हुए। जनता दर्शन में आये आवेदनों में शादी अनुदान के लिए अनुरोध, आवास, शौचालय एवं बिजली कनेक्शन दिलाने के प्रार्थना पत्र सम्मिलित थे। एक प्रकरण, बिजली बिल अधिक आने का था तथा एक अन्य प्रकरण गृहकर से सम्बन्धित था। मुख्यमंत्री ने उक्त दोनों प्रकरणों का युक्तिसंगत समाधान कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री द्वारा वरासत, अवैध कब्जा, पैमाइश आदि से सम्बन्धित 23 आवेदन राजस्व परिषद के अध्यक्ष को सौंपे गये। पुलिस से जुड़े 23 प्रकरणों को पुलिस महानिदेशक को सौंपा गया। विवेकाधीन कोष व शादी अनुदान आदि से सम्बन्धित 17 आवेदन अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री को सौंपे गये। इसी प्रकार, विभिन्न प्रकरणों के 25 मामले मुख्य सचिव को दिए गए।

Related posts

भोजपुर:ड्रॉपआउट बच्चियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की चलाई जा रही है मुहिम : डा सुनीता सिंह

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने राजभवन में ’’धाद’’ संस्था द्वारा आयोजित इगास पर्व में प्रतिभाग किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आंतरिक संसाधन की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न!राजस्व के निर्धारित लक्ष्य को ससमय करें पूर्ण : जिलाधिकारी।

rktvnews

सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (NCOL) की अत्याधुनिक पैकेजिंग सुविधा का उद्घाटन किया।

rktvnews

अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत! नहीं हो सकी मृतक की पहचान।

rktvnews

बक्सर:शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment