RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:बच्चे अपनी सफलता को अच्छे से सहेजें, अभिभावक बच्चों को अपना कैरियर चुनने में पूरी आजादी दें एवं जरूरी सहयोग करें : आयुक्त

मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्रों एवं छात्राओं को किया गया सम्मानित।

RKTV NEWS/छपरा ( सारण)16 अप्रैल।बच्चे अपनी सफलता पर गर्व करें लेकिन घमंड कभी भी न करें। सफलता को भी सहजता से लेना चाहिये। बच्चों को अपना कैरियर चुनने में अभिभावक पूरी आजादी दें तथा उनके फैसले का सम्मान कर इसमें जरूरी सहयोग करें। उक्त बातें प्रमंडलीय आयुक्त गोपाल मीणा ने कही। वह आज मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 2025 में अव्वल आने वाले छात्रों एवं छात्राओं के सम्मान समारोह में उपस्थित मेधावी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर उपविकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस परीक्षा में अव्वल आने के बाद आगे की यात्रा में भी कई परीक्षाएं होंगी। इन सभी परीक्षा में इसी हौसले के साथ सामना करना है। उन्होंने एकेडमिक के साथ साथ जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी आने वाली चुनौतियों एवं परीक्षाओं के लिये सभी को शुभकामनाएं दीं।
इससे पूर्व भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ मेधावी बच्चियों के माध्यम से दीप प्रज्वलित कर कराया गया।
सभी छात्रों एवं छात्राओं को एक प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट किया गया तथा उनके अभिभावकों/शिक्षकों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला में प्रथम 10 रैंक प्राप्त करने वाले सभी छात्रों एवं छत्राओं को सम्मानित किया गया। मैट्रिक में कुल 23 छात्र/छात्रा तथा इंटरमीडिएट की विभिन्न संकायों में कुल 41 छात्र/छात्राएं जिला में टॉप 10 रैंक में शामिल हैं।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:साफ-सफाई व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त; MSWM को कार्यप्रणाली सुधारने की कड़ी हिदायत, वार्ड-वार कचरा उठाव पर रहेगा विशेष फोकस।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी ने किया पालनाघर का उद्घाटन।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अल्पसंख्यक संस्थाओं को सक्षम बनाने के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ हो रही कार्रवाई :मो० जमा खान मंत्री, अल्पसख्यक कल्याण विभाग

rktvnews

व्यंग्य😜छुट्टे की औकात से बाहर आया पंच सउवा नोट:रवींद्र पांडेय

rktvnews

प्रदेश की प्रगति में मजबूत सड़क तंत्र का योगदान महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री

rktvnews

हो गया…झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 का आगाज।

rktvnews

Leave a Comment