RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राज्यपाल ने राजभवन के मुख्य प्रवेश द्वार ‘‘द्वारमण्डपम भवन’’ का किया लोकार्पण।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)25 जनवरी।राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज राजभवन के मुख्य प्रवेश द्वार ‘‘द्वारमण्डपम भवन’’ का लोकार्पण किया। यह प्रवेश द्वार उत्तराखण्ड की पारंपरिक पहाड़ी शैली में निर्मित है और अपनी भव्यता एवं आकर्षण के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और वास्तुकला को दर्शाता है। मुख्य प्रवेश द्वार के साथ-साथ आगंतुकों की सुविधा के लिए आगंतुक कक्ष सीसीटीवी कक्ष, और मुख्य सुरक्षा अधिकारी कक्ष का भी निर्माण किया गया है। इन कक्षों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त और आरामदायक बनाया गया है ताकि आगंतुकों और सुरक्षा कर्मियों को बेहतर अनुभव और कार्यस्थल मिल सके। इस अवसर पर राज्यपाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उत्कृष्ट निर्माण कार्य के लिए बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने नवनिर्मित प्रवेश द्वार और अन्य कक्षों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। साथ ही, इस कार्य में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों को सम्मानित करते हुए उनके समर्पण और परिश्रम की प्रशंसा की। राज्यपाल ने कहा कि लंबे समय से प्रतीक्षित इस प्रवेश द्वार का निर्माण आवश्यकताओं और स्थानीय वास्तुशैली के अनुरूप किया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रवेश द्वार न केवल आगंतुकों को उत्तराखंड की समृद्ध वास्तुशैली और संस्कृति का अनुभव प्रदान कराएगा, बल्कि सुरक्षा अधिकारियों और उनके कर्मियों के लिए भी एक बेहतर कार्यक्षेत्र सुनिश्चित करेगा।
इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।

Related posts

बागपत:आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत तीन से 6 वर्ष के बच्चों को गर्म पका भोजन उपलब्ध कराने के लिए हॉट कुक्ड मील योजना संचालित।

rktvnews

भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने एनआईटी कुरुक्षेत्र के 20वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

rktvnews

भोजपुर : बिजली गुल रहने से लोग परेशान।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न।

rktvnews

बिहार:आपदा प्रबंधन में सेना और BSDMA का ऐतिहासिक समन्वय: विशेष प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों पर सहमति।

rktvnews

रायपुर : इलाज की जंग में कृतिका को मिला सरकार का सहारा।

rktvnews

Leave a Comment