RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

गुरु बक्शी विकास ने भोजपुर सहित देश का बढ़ाया मान,पटना में अंतरराष्ट्रीय महा गंगा आरती में 501 महिलाओं द्वारा महाआरती के वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज का किया है निर्देशन।

लाल कुर्ते में बच्ची को गोद में लिए मंचासीन गुरु बक्शी विकास

RKTV NEWS/अनिल सिंह,29 अप्रैल।आईडीपीटीएस प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली के द्वारा पटना में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गंगा आरती वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। इस ऐतिहासिक गंगा आरती का संगीत संयोजन व निर्देशन आरा के कथक गुरु बक्शी विकास ने किया। इस आरती की संगीत अवधि, हिन्दी, संस्कृत व रशियन भाषा से सजाया गया है। वहीं भारत की सप्त नदियों के पौराणिक, आध्यात्मिक और भौगोलिक पक्ष का दिव्य दर्शन आरती के माध्यम से दर्शकों तक सुगमता से पहुंच रहीं है। 501 एक महिलाओं के द्वारा गंगा महाआरती का दिव्य प्रदर्शन नृत्य और संगीत के साथ पहली बार बिहार की धरती पर संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण योगदान के लिये मुख्य संयोजक कैप्टन प्रवीण कुमार ने गुरु बक्शी विकास को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गुरु विकास ने बताया कि गंगा अवतरण व महाआरती संरक्षक सह हरिद्वार के महान संत पायलेट बाबा की गरिमामयी उपस्थिति के बीच संम्पन हुआ। गुरु विकास ने बताया आईडीपीटीआई के सचिव कैप्टन प्रवीण कुमार की परिकल्पना गन्गोत्सव को संगीत नृत्य से सजाना मां गंगा की सेवा का अवसर है। इसका वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होना पूरे बिहार प्रदेश के लिये गौरव का क्षण है।

Related posts

6 पिकअप पर लदे पशु जप्त, दो गिरफ्तार।

rktvnews

बक्सर : “भू जल विकास एवं प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय तृतीय स्तर (टियर-III) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान 26 अप्रैल को,सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान।

rktvnews

आईआईसीए ने गोवा में ‘आईआईसीए प्रमाणित सीएसआर व्यावसायिक कार्यक्रम’ के आठवें बैच का समापन किया।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की टीम राष्ट्रीय एकीकरण शिविर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना।

rktvnews

प्रख्यात साहित्यकार डॉ० आदित्य कुमार “अंशु” का किया गया नागरिक अभिनंदन।

rktvnews

Leave a Comment