RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/रायपुर(राजस्थान)14 अप्रैल।राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए ।
राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्षाे से भरा हुआ था। उन्होंने सामाजिक भेदभाव, छूआछूत, असमानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम माना और स्वयं इसके उदाहरण बने। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अनेक उपाधियाँ प्राप्त कीं और देश के पहले विधि मंत्री के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन किया।
राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर न्याय व समतामूलक समाज के निर्माण के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे। उन्होंने समाज के शोषित, पीड़ित एवं कमजोर तबके के लोगों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज जब हम बाबा साहेब को याद कर रहे हैं, तब यह आवश्यक है कि हम केवल औपचारिकताएं न करें, बल्कि उनके विचारों को व्यवहार में उतारें। समता, बंधुत्व और न्याय के सिद्धांत को हमें समाज के प्रत्येक स्तर पर स्थापित करना होगा। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार फाइलेरिया रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पेंटिंग तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन!राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं ने लिया हिस्सा।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिक प्रशिक्षण प्रबंधन प्रणाली पोर्टल का किया शुभारंभ।

rktvnews

कवि बल्लभ रचित कविता संग्रह “पोतराज” का लोकार्पण 30 सितंबर को।

rktvnews

बक्सर:एम०पी० उच्च विद्यालय, बक्सर में पटना प्रमंडल द्वारा एक दिवसीय वॉलीबॉल अन्डर-15 (बालक वर्ग) चयन प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

Agaram Public School has set an Elite World Record in Public Speaking Marathon with 257 Participants for 28 Hours 4 Minutes 25 Seconds

Admin

बिहार दिवस पर आपदा जागरूकता का अभिनव संगम: BSDMA का पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

rktvnews

Leave a Comment