RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण किया स्मरण।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)14 अप्रैल।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने डॉ.आंबेडकर के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। उनके सिद्धांतों और मार्गदर्शन से समाज में व्यापक परिवर्तन आया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित और शोषित वर्गों के उत्थान हेतु समर्पित कर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन हमें डॉ. आंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

Related posts

जयपुर:एक बार फिर आईआईटी मद्रास एनआईआरएफ रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ; लगातार एक दशक से उत्कृष्ट होने का इतिहास रचा।

rktvnews

भोजपुर:अतिक्रमण हटाने के बाद भाजपा के पूर्व महामंत्री पर जानलेवा हमला।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 19 अगस्त 24

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राहियों को दीपावली का उपहार भेंट किया।

rktvnews

भोपाल:महिला सुरक्षा के नाम पर लूट! परिवहन विभाग की वीएलटीडी योजना सवालों के घेरे में : संतोष सिंह परिहार

rktvnews

प्रधानमंत्री 23 नवंबर को मथुरा में आयोजित ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ में हिस्सा लेंगे।

rktvnews

Leave a Comment