RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

मतदाता जागरूकता को लेकर स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

हनुमानगढ़/राजस्थान 19 सितंबर। आगामी विधानसभा आम चुनाव-2023 में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आमजन को निर्वाचन विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी देने के लिए मंगलवार को भारत स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों कि एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया।
सीइओ एवं स्वीप नोडल सुनीता चौधरी ने बताया कि कार्यशाला में सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन किया गया। देवेन्द्र स्वामी द्वारा परिचय सत्र तथा कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में बताया गया । सीइओ ने स्वीप गतिविधियों में भारत स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों की भागीदारी पर चर्चा की गई और मतदान दिवस के दिन मतदान सहयोग टीम के रूप में भूमिका के बारे में चर्चा की ।
कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में बताते हुए ईवीएम डीएलएमटी नितिन जांगिड़ और व्याख्याता राकेश कुमार ने ईवीएम / वीवीपेट की जानकारी दी व मौक पोल करवाया । भोजन पश्चात राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संगरिया के विशेष शिक्षक भगवान सा ने दिव्यांगजनों की मतदान सुगम्यता के लिए विशेष प्रशिक्षण व साइन लैंग्वेज के बारे में बताया। इसके पश्चात एमडी कॉलेज के प्राचार्य ललित कुमार ने वीएचए एप्प तथा सी- विजिल तथा प्रोग्रामर सतवीर सिंह ने 1950 हेल्पलाइन, केवाईसी एप्प के बारे में जानकारी दी । कार्यशाला में सक्षम एप्प और होम वोटिंग के के बारे में मास्टर ट्रेनर अश्विनि कुमार ने बताया। कार्यक्रम के आखिरी में सहायक नोडल स्वीप एवं एसीईओ सुनिल कुमार छाबड़ा ने समापन उद्बोधन दिया ।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 11 नवंबर 24

rktvnews

“महिलाओं में दिखने वाले ये 5 लक्षण हो सकते हैं इनफर्टिलिटी के प्रमुख कारण”- डॉ. चंचल शर्मा

rktvnews

दुमका:मसलिया प्रखण्ड परिसर मे जनता दरबार–सह–जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के सभी 9 संसदीय क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी पूर्ण :अनुपम राजन

rktvnews

डीएमएफटी व विशेष केन्द्रीय सहायता मद से संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

संस्कृत विद्यालय में जाली हस्ताक्षर से शिक्षकों की अवैध नियुक्ति😲मामला प्रधानाचार्य द्वारा समिति के अध्यक्ष और सचिव के जाली हस्ताक्षर का।

rktvnews

Leave a Comment