RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर : परोपकार से बङा दूसरा कोई धर्म नही : जीयर स्वामी 

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 13 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत मे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ मे श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने प्रवचन मे कहा कि परोपकार से बङा दूसरा कोई धर्म नहीं है। इसलिए परोपकार करना चाहिए। कर्तव्य समझ कर कर्म करना धर्म है। कर्म करते रहें, फल की इच्छा को मत करें। कर्म के अनुसार उचित समय पर फल मिल जायेगा। मानव जीवन बङे तप से ईश्वर ने दिया है। इसको सही मार्गों पर लगायें। धर्म सम्मेलन मे संतों के द्वारा मानव जीवन मे धर्म की चर्चा से पूरा माहौल भक्तिमय बन गया। संगीत, भजन, कीर्तन में जूटे भोजपुरी के सम्राट भरत शर्मा, विनय मिश्र, अंकुश राज तथा भोजपुरी के कलकार जिया लाल ठाकुर सहित कई कलाकारों ने अपने गीत-संगीत से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। संत जीयर स्वामी जी महाराज ने  मिश्रवलिया काली मंदिर, शाहपुर के बङी मठिया, छोटी मठिया, रतनपुरा महावीर मंदिर का दौरा किया। सहजौली स्थित देव दिनेश कॉम्पलेक्स मे कई संत महात्मा ठहरे थे। जीयर स्वामी जी महाराज ने देव दिनेश कॉम्पलेक्स मे मंत्रोच्चार के साथ आरती किया। इस अवसर पर हरिहर क्षेत्र सोनपुर के पीठाधीश्वर जगद गुरू रामानुजाचार्य स्वामी लक्षमणाचार्य जी महाराज, बक्सर चरित्र वन के पीठाधीश्वर अयोध्या स्वामी जी महाराज, संत वैकुंठ दास स्वामी जी महाराज, संत मुक्ति नाथ स्वामी जी महाराज, वृंदावन पीठाधीश्वर संत चतुर्भुज स्वामी जी महाराज, पांडेयपुर निमेज पीठाधीश्वर संत उद्धव स्वामी जी महाराज, संत संजय स्वामी जी महाराज, जगदीशपुर पीठाधीश्वर आनंद शास्त्री जी महाराज, बह्मपुर के धर्मेन्द्र जी महाराज सहित कई संत महात्मा उपस्थित थे। यज्ञ समिति के अध्यक्ष विजय सिंह, उपाध्यक्ष शारदानंद सिंह, शिवप्रसन्न यादव, दिनेश ओझा, रवि यादव, सत्यदेव पांडे, मंटू ओझा, बंटी पांडे, अंकित पांडे, धन पांडे, आजाद गुप्ता, राकेश यादव, रामदुलार यादव, कामेश्वर सिंह, आकाश कुमार सहित कई गणमान्य लोगों की अहम भूमिका थी।

Related posts

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने चंबल नदी में की बोटिंग, प्राकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद।

rktvnews

मध्‍यप्रदेश पुलिस ने डकैती और चोरी की दो बड़ी वारदातों का किया खुलासा।

rktvnews

बोकारो :प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सब कमेटी, जिला स्तरीय निगरानी समिति की हुई बैठक।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:” मेरा पहला वोट, देश के लिए ” जागरूकता कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:CBSE ईस्ट जोन जूडो प्रतियोगिता में DAV धनुपरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

हरियाणा चुनाव:एसी कमरों में बैठकर एग्जिट पोल बनाने वालो का बोरिया बिस्तर पैक, एग्जिट पोल हुए धराशायी, फिर से बीजेपी छाई।

rktvnews

Leave a Comment