RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

मध्‍यप्रदेश पुलिस ने डकैती और चोरी की दो बड़ी वारदातों का किया खुलासा।

विदिशा और खरगोन जिलों में चोरी की लगभग 1 करोड़ 90 लाख रुपये की संपत्ति जब्‍त।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)03 फरवरी।प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत निरंतर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पिछले 48 घंटों के भीतर विदिशा और खरगोन पुलिस ने दो अलग-अलग बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए लगभग 1 करोड़ 90 लाख रुपये की संपत्ति बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

विदिशा: 1 करोड़ की डकैती का पर्दाफाश, ‘डायल-112’ की सतर्कता रही निर्णायक

विदिशा पुलिस ने थाना त्योदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायखेडी में घटित सनसनीखेज डकैती का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों और एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 44 तोला सोना, 1 किलो 300 ग्राम चांदी, 10 लाख रुपये नगद, पांच मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा (.315 बोर) और एक तलवार बरामद की है। जिनकी कुल कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये आंकी गई है।
इस डकैती के सुराग में सागर जिले के थाना राहतगढ़ क्षेत्र में डायल-112 पुलिस बल की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई निर्णायक साबित हुई। रात्रिकालीन गश्त और रिस्पॉन्स के दौरान गिरोह का एक आरोपी विदिशा से डकैती करके भागने का प्रयास कर रहा था और उसने अपह्त संपत्ति सड़क पर गिरा दी। डायल-112 पुलिस बल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से ही संपत्ति सहित गिरफ्तार कर लिया। इससे प्राप्त महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर आगे की कार्रवाई को दिशा मिली और पूरे गिरोह का पता चला।विदिशा पुलिस की विशेष टीमों ने 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के विश्लेषण और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के चार सदस्‍यों और एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तारकर उनके कब्जे से संपूर्ण संपत्ति बरामद की है।

खरगोन: सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह से 90 लाख का माल बरामद

जिले की बड़वाह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूने मकानों और दुकानों को निशाना बनाने वाले शातिर गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महज48 घंटों की कड़ी मशक्कत और तकनीकी विश्लेषण के बाद 02 आरोपियों और 01 विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी का सामान कचरे के ढेर में छिपाकर रखना स्‍वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 300 ग्राम सोने के बार, 05 किलोग्राम चांदी के बार, अन्य आभूषण और नगदीसहितलगभग 90 लाख रुपये की सामग्री जब्‍त की है।
ये दोनों ही कार्यवाहियां मध्यप्रदेश पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, बेहतर अंतर-जिला समन्वय और आधुनिक तकनीकी विवेचना (CCTV विश्लेषण एवं साइबर सेल) के उत्कृष्ट उदाहरण को दर्शाती हैं। विदिशा में जहां ‘डायल-112’ और विशेष टीमों के तालमेल ने डकैतों को पकड़ा, वहीं खरगोन में स्थानीय मुखबिर तंत्र और सीसीटीवी फुटेज के सूक्ष्म परीक्षण से चोरों तक पहुँचा जा सका।
मध्य प्रदेश पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने आसपास की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल-112 या नजदीकी थाने पर दें। नागरिकों की सतर्कता ही सुरक्षित समाज की नींव है।

Related posts

राजस्थान:विधानसभा आम चुनाव- 2023 ,शुक्रवार 1 हजार 863 वोटर्स ने उठाया होम वोटिंग सुविधा का लाभ – चार दिनों में 6 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने किया घर से मतदान

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने ‘सावरकर सौरभ’ स्मारिका का किया विमोचन।

rktvnews

भोजपुर : श्रम संसाधन मंत्री व भोजपुर के प्रभारी मंत्री ने पदाधिकारियों संग लिया शाहपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जायजा।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवहन विभाग की 43 डिलक्स बसों को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।17से 21 मार्च तक बिजली चमकने के साथ हो सकती है ओलावृष्टि।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के संबंध में विभिन्न जानकारियां दी।

rktvnews

Leave a Comment