RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:सड़कों के निर्माण के संबंध में की गई बजट घोषणा को निर्धारित समय में पूर्ण करें सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)13 अप्रैल। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में रविवार को करौली में हिण्डौन के गणेशन होटल में पर्यटन, सार्वजनिक निर्माण
विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल अधिकारिता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में जितने भी विकास कार्य संचालित किये जा रहे है, उन्हें निर्धारित समय में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए। सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नॉन पेचेबल नई सड़कों के प्रस्ताव समय से सक्षम स्तर से अनुमोदन हेतु भिजवाएँ। वहीं अन्य पुलिया आदि के कार्यों की डीपीआर तैयार करवाकर विकास कार्यों में गति लाएँ। 04 लेन के सम्बंध में बजट घोषणा को निर्धारित समय में पूर्ण करने के लिए उपमुख्यमंत्री ने विभाग के अधीक्षण अभियन्ता जयलाल मीना को निर्देश प्रदान किए। साथ ही जो सड़कें गत वर्ष बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हो गई हैं उनको शीघ्र दुरुस्त करवाने के निर्देश भी दिये।
उन्होंने महिला एवं बाल विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में जिन आँगनबाड़ी केन्द्रों को कोई भामाशाह गोद लेना चाहते हैं उनके प्रस्ताव शीघ्र भिजवाएँ। साथ ही उन्होंने छाया, पानी, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश प्रदान किए। इसी के साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण ट्रेकर पर पीएम मातृत्व वंदन सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा भी की।
उप मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक को हाल ही में की गई घोषणा से संबन्धित कार्यों को समय से शुरू करने एवं जिले में पर्यटन की संभावनाओं के मद्देनजर जनप्रतिनिधियों की राय लेते हुए प्रस्ताव तैयार कर सक्षम स्तर को भिजवाने के दिशा-निर्देश प्रदान किए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परेडवाल, करौली के विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, सपोटरा विधायक हंसराज गुर्जर, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी के अधीक्षण अभियंता पीसी मीना, हिण्डौन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

गांवों के विकास के बिना प्रदेश और देश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

rktvnews

देवघर:साफ-सफाई व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त; MSWM को कार्यप्रणाली सुधारने की कड़ी हिदायत, वार्ड-वार कचरा उठाव पर रहेगा विशेष फोकस।

rktvnews

सारण:अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 100 बेड का मातृ-शिशु अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन।

rktvnews

मुख्यमंत्री का संकेत के परिवार ने पौध-रोपण कर माना आभार।

rktvnews

चतरा:जिला स्थापना दिवस पर झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, जिला एवं प्रखंड स्तर पर 851 आंदोलनकारी हुए सम्मानित।

rktvnews

वर्षगांठ संदेश:डा दिनेश प्रसाद सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment