
RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)13 जनवरी।आज 13 जनवरी को 30 बिहार बटालियन के सुबेदार मेजर दुबराज साहु के नेतृत्त्व में एन०सी०सी० कैडेटो के द्वारा पुनीत सागर अभियान के तहत सिपाही घाट पर स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें एन०सी०सी० कैडेटो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, और सिपाही घाट गंगा किनारे कचड़ा और गंदगी की सफाई की गई। प्लास्टिक के कचड़े को एकत्रित करके उसे गड्ढे में दबाया गया, और यह संदेश देने का काम किया गया की जीवन के लिए सफाई महत्वपूर्ण है।
सुबेदार मेजर दुबराज साहु ने सफाई की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी कैडेटो को बताया की सफाई हमारे जीवन में मूल रूप से बहुत जरूरी है, ताकि हम और हमारा समाज कई तरह की बीमारियों से निजात पा सके। इस कार्यक्रम में लगभग 122 कैडेट्स, 10 पी०आई०, 02 ए०एन०ओ० और 07 सिविल स्टाफओं ने भाग लिया।
