RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:महात्मा ज्योतिबा फुले समाज लिए आदर्श, युवा सीख लें : वासुदेव देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष ने ज्योतिबा फुले जयंती पर किया माल्यार्पण।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)12 अप्रैल। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और उनके महान योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले ने भारतीय समाज में समता, न्याय और शिक्षा के प्रति अपने अद्वितीय दृष्टिकोण से एक नई दिशा दी। उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत है और उनके संदेश आज भी समाज को जागरूक करने के लिए प्रासंगिक हैं। युवाओं को उनसे सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अजमेर में महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्री देवनानी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने न केवल सामाजिक सुधारों की शुरुआत की, बल्कि उन्होंने सभी को शिक्षा का अधिकार देने के लिए कड़ी मेहनत की। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने समाज में व्याप्त जातिवाद और अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष किया और समाज के हर वर्ग के लिए समान अधिकारों की वकालत की।
उन्होंने कहा कि महात्मा फुले ने भारतीय समाज में एक ऎसा वातावरण तैयार किया, जिसमें हर व्यक्ति को शिक्षा और सम्मान प्राप्त हो। उनकी विचारधारा ने शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव लाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाए।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि युवा महात्मा फुले के जीवन से प्रेरणा लें। आज भी उनकी शिक्षा, समाज में व्याप्त असमानता और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। समाज के हर वर्ग को समान अधिकार और अवसर मिलें, यही महात्मा फुले का सपना था और हम सबको इस दिशा में काम करना चाहिए।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11,921 करोड़ रुपये की 20,658 योजनाओं का किया शिलान्यास / कार्यारंभ एवं उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:आरा के डॉ निराला ने सफल ऑपरेशन कर एक किलो का ट्यूमर निकाला।

rktvnews

बागपत:यूपी बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

बागपत:संवेदनशील पहल: जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने शुरू की ‘हर मौसम, हर घर – एक पक्षी घर’ मुहिम।

rktvnews

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने स्टेडियम पहुंच राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का निरीक्षण किया

rktvnews

गढ़वा:कड़ाके की ठंड में दिव्यांगजनों के लिए जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल।

rktvnews

Leave a Comment