RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विकासात्मक कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)04 अगस्त।आज उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विकासात्मक कार्यों की समीक्षा को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, मध्यान भोजन योजना के प्रभावी संचालन, विद्यालयों में समग्र व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा अपेक्षाकृत कमजोर बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि कमजोर बच्चों को विद्यालय अवधि में ही विशेष रूप से ध्यान देकर उनके पठन-पाठन को सुदृढ़ किया जाए तथा उसका प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए।बैठक के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के लिए बेहतर पठन-पाठन व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, जिले में संचालित विभिन्न नवाचारों जैसे— सभी बच्चों द्वारा विद्यालय में चप्पल एवं जूते पहनकर आना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रों को समय पर सुविधा उपलब्ध कराना, नवाचारों के फॉलो-अप और मूल्यांकन प्रणाली को प्रभावी बनाना तथा मध्यान भोजन योजना के अंतर्गत पोषण वाटिका की स्थापना एवं संचालन— इन सभी विषयों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को नियमित अनुश्रवण के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेंद्र कुमार राय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना एवं मध्यान भोजन योजना) रमेश पाल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) चंदन प्रभाकर, बिहार शिक्षा परियोजना से जुड़े सभी सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी एवं संभाग प्रभारी उपस्थित रहे।

Related posts

जितिन प्रसाद ने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:27 अक्टूबर 23

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल।

rktvnews

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईटपाल स्थित बीजापुर गारमेंट फैक्ट्री का किया लोकार्पण।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का आश्वासन।

rktvnews

जमेशदपुर:आपकी योजनाएं- अपनी योजनाओं को जानें।

rktvnews

Leave a Comment