RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर :मंगल पाण्डेय के बलिदान दिवस पर पौधारोपण।

ब्रह्मपुर/बक्सर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 अप्रैल।गौरीशंकर विद्यालय ब्रह्मपुर मे महान क्रांतिकारी मंगल पाण्डेय का बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विधालय प्रांगण में महोगनी के पांच पौधे लगाए गए ।कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण संरक्षण गतिविधि पेड़ उपक्रम के सह प्रमुख नित्यानंद ओझा ने किया। इस अवसर पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति आचार्य धर्मेंद्र तिवारी जी ने कहा कि मंगल पांडेय जी महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन का आगाज किया, उनके बलिदान दिवस पर वृक्षारोपण करना बहुत सुंदर कार्य है।
कार्यक्रम में पधारे पर्यावरण विद् रमेश कुमार सुदामा ने कहा कि जिस समय दुनिया में अंग्रेजी शासन के सामने कोई आंख मिलाने का हिम्मत भी नहीं कर रहा था मंगल पाण्डेय जी ने अंग्रेजी शासन के छाती पर गोली मारा थी, ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी के पुन्य स्मरण में वृक्षारोपण करना समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेगा।
कार्यक्रम में आचार्य धर्मेन्द्र तिवारी जी, रमेश कुमार सुदामा, नित्यानंद ओझा, शिवमोहन तिवारी, दर्शन शर्मा वीरेंद्र दास, आर्य देव गुप्ता आदि लोग शामिल हुए।

Related posts

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न!जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास योजनाओं की हुई क्रमवार समीक्षा।

rktvnews

औरंगाबाद:एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

महादलित टोलों में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष कैंप आयोजित।

rktvnews

हनुमानगढ़:पीआरओ कार्यालय में एमसीएमसी प्रकोष्ठ के कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित।

rktvnews

“जसम” बिहार का छठा राज्य सम्मेलन आरंभ!प्रतिक्रांतिकारी वर्चस्व के विरुद्ध प्रतिरोध की संस्कृति को विकसित करना होगा : प्रो. चौथीराम यादव

rktvnews

उज्जैन:आस्था, परंपरा और सेवा की त्रिवेणी बनी पंचक्रोशी यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment