RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

ग्राम सभा को बनाएं सिकल सेल रोग काउंसलिंग का मंच : राज्यपाल

भोपाल/मध्यप्रदेश 26 जून। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया रोग की काउंसलिंग के लिए ग्राम सभा के मंच का उपयोग किया जाये। ग्राम सभा को बताया जाये कि सिकल सेल एनीमिया रोग की रोकथाम के लिए जरूरी है कि युवक-युवती दोनों यदि सिकल सेल वाहक हैं, तो वे आपस में विवाह नहीं करें। यह समझाना भी जरूरी है कि यदि कोई एक वाहक अथवा रोगी है, तो वे आपस में विवाह कर सकते हैं। उन्होंने रोग से संबंधित सावधानियों, उपचार, आहार और विहार संबंधी जानकारियों के प्रसार के लिए ग्राम के व्यक्तियों को सूचित और शिक्षित करने के प्रयासों के लिए भी कहा। राज्यपाल पटेल ने राजभवन में आयोजित बैठक में वन और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए।
राज्यपाल पटेल ने कहा कि सिकल सेल रोग के उन्मूलन के लिए ग्राम सभाओं को प्रेरित किया जाना चाहिए। ग्राम सभा में सिकल सेल रोग के संबंध में चर्चा के आयोजन किए जाने चाहिए। ग्राम सभाओं को रोग की रोकथाम के प्रयासों के लिए संकल्पित कराया जाना चाहिए। ग्राम सभा की शक्तियों, कार्यवाही, बैठक में शामिल होने वाले और भाग नहीं लेने वाले सदस्यों की जानकारियों का प्रसार किया जाए, ताकि ग्रामीणों को ग्राम सभा की बैठक में शामिल होने की प्रेरणा मिले। ग्राम सभा की समितियों की उपलब्धियों का भी व्यापक प्रसार किया जाए। इससे अन्य ग्राम सभाओं को भी आगे बढ़ कर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। राज्यपाल ने पेसा कानून के तहत गठित समितियों के सदस्यों के प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के लिए भी कहा।
बैठक में जनजातीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक खांडेकर, अपर मुख्य सचिव वन श्री जे.एन. कंसोटिया, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मलय श्रीवास्तव, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा, जनजातीय प्रकोष्ठ के सदस्य सचिव बी.एस. जामोद, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ पुष्कर सिंह उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ज्ञान भारत मिशन की बैठक।

rktvnews

विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं: प्रधानमंत्री

rktvnews

बिहार:गोपालगंज:समाहरणालय परिसर में किया गया गंगा उत्सव 2024 का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: महिला कॉलेज के बीसीए विभाग द्वारा फ्रेशर एंड फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : राजद का एक दिवसीय धरना आयोजित! शाहपुर मे हुआ आयोजन

rktvnews

गौरी,शंकरजी का पूजन व तिलकोत्सव संपन्न, विवाह संस्कार है सौदा नहीं : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

Leave a Comment