RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:देश की आजादी, भाईचारा व लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा “आरवाईए” बिहार राज्य परिषद की दो दिवसीय विस्तारित बैठक आयोजित।

महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ एवं रोजगार, पलायन के सवाल पर राज्यभर में चलाया जाएगा अभियान:नीरज

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)08 अप्रैल।आज इंकलाबी नौजवान सभा “आरवाईए” बिहार राज्य परिषद की दो दिवसीय विस्तारित बैठक (8-9 अप्रैल) भोजपुर के उदवंतनगर में आयोजित की गई। बैठक में पिछली सांगठनिक पहलकदमियों की समीक्षा जिला सम्मेलन, आगामी आंदोलनात्मक पहलकदमी और अभियानों पर चर्चा की जा रही है, बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पासवान एवं संचालन राज्य सचिव सह अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन कर रहे है। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम मुख्य अतिथि के बतौर शामिल है।
बैठक को संबोधित करते हुए आरवाईए राष्ट्रीय महासचिव नीरज ने कहा कि मोदी सरकार मंहगाई-बेरोजगारी पर अपनी नाकामी छुपाने के लिए रामनवमीं जैसे मौकों का इस्तेमाल हिंसा-उन्माद भड़काने के लिए कर रही है। जानलेवा मंहगाई-बेरोजगारी के खिलाफ चल रहे आंदोलन को देश भर में तेज किया जाएगा।
आरवाईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि नौजवानों को रोजगार देने के बदले नफरत की भावना भर रही है केंद्र व राज्य सरकार।
मौके पर निरंजन केसरी जयशंकर पंडित रंजीत राम, विनय कुमार, साधु यादव, रौशन कुमार, कुंदन यादव सुमित कुमार, शाह शाद, अजातशत्रु, हरि नारायण, अखिलेश गुप्ता, विशाल कुमार, अमित पासवान, राजदेव सिंह, गौतम कुमार पंचम कुमार, शशि रंजन, शत्रुघ्न कुमार, मुन्ना यादव, पंकज यादव, अप्पू यादव, राजूराम, इंद्रजीत कुशवाहा, सरवन कुमार, नीतीश कुमार, राजेश कुमार मुकेश पासवान, मोहम्मद जावेद, सागर शर्मा सहित विभिन्न जिला से राज्य परिषद सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईद-उल-फितर पर सभी को बधाई दी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 04 मार्च 25

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी का +2 उच्च विद्यालय सिकरौल, जलीलपुर का औचक निरीक्षण।

rktvnews

अमित शाह ने आज गुजरात के मेहसाणा में दूधसागर रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा संचालित श्री मोतीभाई आर. चौधरी सागर सैनिक स्कूल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया।

rktvnews

भारत-ऑस्ट्रेलिया-इंडोनेशिया त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा कार्यशाला (टीएमएसडब्ल्यू) के दूसरे संस्करण का आयोजन 15 से 17 मई, 2024 तक कोच्चि में किया गया।

rktvnews

बुनियादी ढांचा से जुड़े सभी क्षेत्रों में पिछले 9 साल परिवर्तनकारी रहे हैं: प्रधानमंत्री

rktvnews

Leave a Comment