RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा भोजपुर द्वारा छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में हुए शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 27 अप्रैल। स्थानीय जेपी स्मारक परिसर में भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में हुए शहीद वीर जवानों के स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा सह कैंडिल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा वीर शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात कैंडिल मार्च जेपी स्मारक से जज कोठी गोलंबर होते हुए पुनः सभा स्थल पर संपन्न हुई। कैंडल मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा शहीद वीर जवानों के बलिदान पर गगनचुंबी नारों – “वीर जवान अमर रहे, अमर रहे… वीर जवान के सम्मान में भाजपा है मैदान में….. भारत माता की जय….. वंदे मातरम….. जवानों का बलिदान हिंदुस्तान नहीं सहेगा, नहीं सहेगा….आदि नारों से वातावरण गूंज उठा।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हुए वीर शहीदों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार नक्सलवाद एवं आतंकवाद पर लगातार प्रहार कर उसे समाप्त करने की दिशा में समुचित कदम उठा रही है। नक्सलवाद की समूल को नष्ट करने के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अनेकों ठोस कदम उठाएं है। पूर्व सांसद मीना सिंह ने वीर जवानों की शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने के लिए आतंकवाद और नक्सलवाद फन उठा रहे हैं जिसे कुचलने के लिए केंद्र की मोदी सरकार अपने जवानों के बदौलत उनके फन को कुचलने का प्रयत्न कर रही है। हम उन सभी वीर जवानों को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतृप्त परिवार के साथ भाजपा परिवार का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़े है। श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष सहित पूर्व सांसद मीना सिंह, कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह, राकेश विशेश्वर ओझा, जिला उपाध्यक्ष ई धीरेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, सतीश भट्ट, उदय प्रताप सिंह, अखिलानंद ओझा, प्रेम पंकज ललन, जिला महामंत्री राकेश सिंह, पूनम कुशवाहा, जिला मंत्री विनय बेलाऊर, संतोष चंद्रवंशी, मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, कार्यालय मंत्री रमेश कुमार कर्ण जी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, जिला प्रवक्ता नवीन प्रकाश, राजेश सिंह, निलेश कुमार जैन, अजीत गुप्ता, आईटी संयोजक ओंकार पांडेय, अशोक शर्मा, आरा नगर अध्यक्ष जीतू चौरसिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभु जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता सिंह, भुनेश्वर ठाकुर, अजय सिंह, पशुराम चौधरी, राम प्रकाश पांडेय, संतोष पांडेय, राम दिनेश यादव, विजय श्रीवास्तव, इंद्रभान सिंह, पुतुल कुमार, अजय गुप्ता, संतोष तिवारी, कुंदन सिंह तोमर, सचिता सिंह, विनय सिंह, अरविंद सिंह, अनिल कुमार, राहुल सिंह, मुकेश सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

Related posts

चाईबासा;धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी द्वारा ईज ऑफ लिविंग के तहत जनता दरबार आयोजित, 24 आवेदकों की समस्याएँ सुनी गईं।

rktvnews

सारण:लोकशिकायत के द्वितीय अपील में सोनपुर के न्यू डायमंड मेडिकल हॉल की अनुज्ञप्ति की गई रद्द।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन,”समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश” और किसान कल्याण वर्ष रही थीम।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जी20 विकास मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

Leave a Comment