RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बंध में बैठक ली।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)19 अप्रैल।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बंध में बैठक ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाया जाए। विद्यालयों और महाविद्यालयों में विशेष योग शिविरों का आयोजन किया जाए। योग पर निबंध, भाषण, पोस्टर और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। योग और आयुष मेले के आयोजन के साथ ही हरित योग के कार्यक्रम भी किए जाएं। डिजिटल माध्यम से भी योग को प्रचारित किया जाए योग के क्षेत्र में जन जागरूकता लाने वालों को सम्मानित भी किया जाय। योग से साथ जनसहभागिता से नियमित स्वच्छता अभियान भी चलाया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग न केवल हमारी प्राचीन परंपरा है, बल्कि यह आज की जीवनशैली में संतुलन और स्वास्थ्य का प्रभावी माध्यम भी है। हमें युवाओं, विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों और आम जनता को इस आयोजन से जोड़ना होगा। योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम भव्य, व्यवस्थित और जन-सहभागिता से किए जाएं।
उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को अधिकतम योग से जोड़ा जाए। योग और ध्यान के साथ ही वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाए। जनपदों में योग और आयुष मेले आयोजित किए जाएं। योग को रोजगार से भी जोड़ा जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि और योग भूमि के रूप में उत्तराखण्ड की वैश्विक स्तर पर अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि योग का आध्यात्मिक रूप भी प्रस्तुत किया जाए। राज्य के प्रमुख दैवीय स्थलों और पर्वतीय क्षेत्रों में भी बड़े स्तर पर योग के कार्यक्रम किए जाएं। मुख्यमंत्री ने आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, युवा कल्याण विभाग, पर्यटन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सूचना विभाग एवं जिला प्रशासन को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, रविनाथ रामन,सचिन कुर्वे, एडीजी ए. पी. अंशुमान, अपर सचिव विजय जोगदंडे और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Related posts

उज्जैन:मतदाता जागरूकता अंतर्गत जगह-जगह निकाली गई कलश यात्राएं।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के रायगढ़ में डॉ आप्पासाहेब धर्माधिकारी जी को वर्ष 2022 का “महाराष्ट्र भूषण” पुरस्कार प्रदान किया।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पिता की श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धासुमन अर्पित किए।

rktvnews

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने फ्रांस की अपनी आधिकारिक यात्रा पूरी की।

rktvnews

राजस्थान:विधानसभा आम चुनाव- 2023 ,शुक्रवार 1 हजार 863 वोटर्स ने उठाया होम वोटिंग सुविधा का लाभ – चार दिनों में 6 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने किया घर से मतदान

rktvnews

प्राच्य-साहित्य के मनीषी विद्वान थे आचार्य धर्मेंद्र ब्रह्मचारी शास्त्री, जयंती पर साहित्य सम्मेलन में पुस्तक ‘श्रीकांत व्यास के अनमोल वचन’ का हुआ लोकार्पण!हुई काव्य-पाठ-लघुकथा-गोष्ठी

rktvnews

Leave a Comment