RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर के मैट्रिक टॉपर्स और क्रैश कोर्स के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)03 अप्रैल।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने समाहरणालय सभागार में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा प्रकाशित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में जिले के टॉप 10 रैंक में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान रैंक 1, रैंक 6, रैंक 8, रैंक 9 और रैंक 10 पर आने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही, जिले में संचालित शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित क्रैश कोर्स के टॉपर 22 छात्र-छात्राओं को भी जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर, शिक्षा में नवाचार और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया, जिससे जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम के दौरान, जिला पदाधिकारी ने शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किए गए दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का भी विमोचन किया। समारोह का उद्घोषणा कंचन कामिनी (द प्लस टू विद्यालय) द्वारा किया गया, जबकि अंत में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम की विधिवत समाप्ति की घोषणा की।
इस अवसर पर नजारत उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ (सर्व शिक्षा अभियान), डीपीओ (स्थापना), सर्व शिक्षा अभियान के लेखा पदाधिकारी, मीडिया प्रभारी सहित अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

छात्रों ने बतलाया ईंधन की बचत और स्वास्थ्य के लिए साइकिल की महत्ता को।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल व्लादिवोस्तोक में आयोजित होने वाले पूर्वी आर्थिक मंच (ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम) 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए रूस रवाना हुए।

rktvnews

भीषण गर्मी में आरा रोटी बैंक बना सहारा! निःशुल्क आमपन्ना का कर रहा वितरण।

rktvnews

भोजपुर: जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन की रोकथाम को ले की गई छापेमारी,50 लाख का लगाया अर्थ दंड।

rktvnews

देश में खाद्यान्न, फल-सब्जियों की कमी नहीं रहने देंगे, भारत को विश्व की फूड बॉस्केट बनाएंगे :शिवराज सिंह

rktvnews

भोजपुर:हर प्रसाद दास जैन +2 स्कूल आरा में पौधों का वितरण, पौधारोपण से होगा पर्यावरण संतुलित: प्राचार्य डॉ संजीव कुमार

rktvnews

Leave a Comment