RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह की जयंती पर पूर्व एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 अप्रैल। बुधवार को सदर अस्पताल आरा केंपस के गेट पर ,गांधी स्मारक के पास,महान गणितज्ञ स्व वशिष्ठ नारायण सिंह का 83 वा जन्मदिन मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, व प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ के एन सिन्हा उपस्थित रहे। फोटोग्राफ़ पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद डा के एन सिन्हा ने बताया की स्व वशिष्ट बाबू से मेरा व्यक्तिगत एवं पारिवारिक चिकित्सक के रूप में भी संबंध रहा है। इन्होंने बताया की साइंस कॉलेज पटना से आईएससी कर रहे थे जहां से मैं भी आईएससी किया। दूसरा कि स्वo वशिष्ठ नारायण सिंह जी के पूरे परिवार ,खासकर उनकी मां का इलाज मेरे ही यहां चला था, तीसरा कि मैं दो-तीन बार प्रशासन के अनुरोध पर उनकी चिकित्सा करने वशिष्ठ बाबू के घर गया था।वशिष्ठ नारायण सिंह जी गणित के एक महान हस्ती थे। पटना विश्वविद्यालय से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों खासकर मैथमेटिशियन के रूप में विश्व विख्यात रहे।आज भी बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत है ।अमेरिका उनकी प्रतिभा को पहचान गया था इसलिए रोकने का प्रयास किया था। मगर वह देश प्रेम में यहां आ गए और यहां कई परिस्थितियों के कारण उनकी मानसिक अवस्था गड़बड़ा गई, जिसके कारण उनकी विद्वत्ता बाधित हुई। आज भी साइंस कॉलेज पटना, बिहार और पूरे देश में उनकी विद्वत्ता की चर्चा होती है और लोग इनसे प्रेरणा लेते हैं ।भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।इस कार्यक्रम में अस्पताल के कई कर्मचारी गण ,आम जनता के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद ने किया ।ओमप्रकाश श्रीवास्तव के सहयोग से आयोजन सफल रहा।

Related posts

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) ने स्व शंकर प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पीएमईजीपी, पीएमईजीपी 2 एवं पीएमएफएमई योजना अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैडेटों के लिए सिंगल विंडो एनसीसी इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर लॉन्च किया।

rktvnews

भोजपुर:डा विजय गुप्ता का बेसिकॉन सम्मेलन में एडवांस लेप्रोस्कोपिक आपरेशन होगा लाइव।

rktvnews

विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या।

rktvnews

इंदौर संभाग के खरगौन में 93 करोड़ रूपये की पेयजल योजना से 28 हजार 500 परिवारों को उनके घर पर ही नल से मिल रहा है स्वच्छ पानी।

rktvnews

Leave a Comment