
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 अप्रैल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा अशोक राम को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी का पुनः अध्यक्ष मनोनीत करने पर बुधवार को शहीद भवन,आरा में अभिनंदन समारोह काआयोजन किया गया।
उपस्थित कांग्रेसियों ने अध्यक्ष अशोक राम का स्वागत माला पहनाकर ,मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर प्रिय नेता राहुल गांधी , मल्लिकार्जुन खड़गे,राजेश राम , कृष्णा अल्लावारु के प्रति एक स्वर से आभार प्रकट किया।
अभिनंदन समारोह में प्रमुख रूप से सत्यप्रकाश राय, घनश्याम उपाध्याय, डॉ. अमित कुमार द्विवेदी, रजी अहमद, जितेन्द्र शर्मा, प्रो. अरुण सिंह, संतोष पाण्डेय, बीरेंद्र मिश्रा, प्रमोद राय, मुकेश चंद्रवंशी, देव कुमार सिंह, सत्यनारायण लाल सहित दर्जनों नेता, कार्यकर्ता शामिल थे।
