RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने किया शाहपुर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 मार्च।आज भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय,शाहपुर का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय की विभिन्न संचिकाओं,जैसे अनुक्रमणिका पंजी, आगत-निर्गत पंजी, एवं लोक शिकायत परिवाद पंजी की गहन जांच की। जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी पंजियों को समय पर अद्यतन किया जाए और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए।इसके बाद उन्होने अंचल कार्यालय का भी निरीक्षण किया,जहां उन्होंने अनुक्रमणिका पंजी और आगत-निर्गत पंजी की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अंचलाधिकारी को निर्देशित किया कि लंबित परिमार्जन,जमाबंदी एवं अतिक्रमणवाद से संबंधित मामलों का अविलंब निष्पादन किया जाए।
इस निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त भोजपुर,डॉ. अनुपमा सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर, (निदेशक, डीआरडीए), जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी शाहपुर, अंचलाधिकारी शाहपुर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा चौसा युद्ध स्थल का पर्यटन विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:निर्वाचन कार्य में प्रशिक्षण अत्यन्त महत्वपूर्ण, सभी मास्टर ट्रेनर अच्छे से प्राप्त करें प्रशिक्षण: जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’में “दिशा एक प्रयास संस्था” सक्रिय रूप से कार्यरत : डा सुनीता सिंह

rktvnews

आग में झुलस कर मरी गाय बचाव में मालिक भी झुलसा।

rktvnews

चतरा:बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अदाविकृत जमा राशियों के शीघ्र निपटान हेतु विशेष अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:इंदौर और राजधानी के ठहराव के लिए ट्विटर अभियान।

rktvnews

Leave a Comment