RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: मैट्रिक परीक्षा परिणाम में ज्ञानस्थली विद्यालय का शत-प्रतिशत रिजल्ट,प्रिंस कुमार 95% अंक लाकर बने अव्वल।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 मार्च। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर एवं शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की उपस्थिति में 29 मार्च 2025 को 12:00 बजे दिन में मैट्रिक का परीक्षाफल जारी कर दिया गया है। इस परिणाम को लेकर बिहार भर के छात्र-छात्रा बेचैनी से परीक्षाफल का इंतजार कर रहे थे। परीक्षा फल में बिहार के 10 टॉपर में भोजपुर का नाम है जो शिक्षा के प्रति समर्पण का भाव बता रहा है।
परीक्षा परिणाम पर श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली आरा के प्राचार्य डॉ आदित्य तिवारी ने प्रसन्नता जाहिर की है। इन्होंने बताया कि दशम बोर्ड 2025 का परिणाम हमारे विद्यालय के लिए , छात्र-छात्राओं के लिए खुशी का पैगाम लाया है।डा तिवारी ने बताया कि हमारे विद्यालय से कुल 196 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित थे। जिसमें 190 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी तथा 6 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। इन्होंने बताया कि प्रिंस कुमार 475 अंक तथा 95 प्रतिशत मार्क्स लेकर सबसे अग्रणी रहे। वही अंकित कुमार 466 अंक और 93 प्रतिशत लाकर दूसरे तथा 463अंक 92 प्रतिशत लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
परीक्षा फल प्रकाशित होते ही प्राचार्य द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गई।छात्र प्रिंस कुमार ने अपने सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं प्राचार्य तथा माता-पिता को दिया है। मैं परिणाम से खुश हूं और और भी अच्छा करने के लिए और मेहनत तथा सबका मार्गदर्शन लेता रहूंगा। इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल डॉक्टर आदित्य तिवारी,उप प्राचार्य संजय कुमार, बी डी मिश्रा ,संध्या सिन्हा ,गीता कुमारी ,चांदनी कुमारी, अभिषेक गौतम ,जितेश कुमार ,प्रिया श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:बोत्सवाना से 28 फरवरी को मध्यप्रदेश आएंगे 8 चीते : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मतदाता सूची में 27 अक्टूबर तक नाम जुड़वा सकते हैं पात्र वंचित मतदाता – भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर किया जा सकता है आवेदन।

rktvnews

मंत्रिमंडल की बैठक- केबिनेट बैठक में नवीन जिलों के गठन पर चर्चा पूर्ण -सभी विद्यालयों में प्रारंभ होगा संविधान की उद्देशिका एवं मौलिक कर्तव्यों का पाठन -तीन सेवा नियमों में संशोधन, राज्य के अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में मिल सकेंगे अधिक अवसर -एक वेतन वृद्धि की तिथि के स्थान पर अब दो तिथियां, प्रथम वेतन वृद्धि होगी 6 माह में सुनिश्चित -संस्कृत विद्यालयों में विद्यार्थियों को मिल सकेगी कंप्यूटर शिक्षा।

rktvnews

गया: जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने ज़िला स्तरीय पदाधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:सहकारिता दिग्गज व पूर्व सांसद अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब।

rktvnews

भोजपुर:रोटरी क्लब आफ आरा के तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment