RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल प्रकाशित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 मार्च। शुक्रवार को हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली उच्च विधालय आरा का वार्षिक परीक्षाफल प्रकाशित किया गया। जिसमें वर्ग एक से लेकर 8 तक के छात्र छात्राओं का मेरिट लिस्ट विद्यालय स्तर पर सुनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं शिक्षक अभिभावक भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभी के चेहरे पर हर्ष और परिणाम जानने की उत्सुकता दिखाई पड़ रही थी। प्राचार्य डॉक्टर आदित्य तिवारी परीक्षा फल सुनाने के लिए उपस्थित हुए। इस अवसर पर विशेष रूप से श्री हरखेन कुमार जैन चैरेटेबुल ट्रस्ट के सचिव और एमएलसी राधा चरण साह विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय के अष्टम सी के आशीष कुमार 98.5 प्रतिशत मार्क्स लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं छठे ए के शक्ति शिव पाल 98.1 प्रतिशत मार्क्स लाकर दूसरे स्थान पर तथा वर्ग 2 के आदि देव गुप्ता एवं नवम के कृष कुमार को 97% मार्क्स प्राप्त कर तीसरी स्थान पर रहे। इन सभी के लिए खूब तालियां बजती रही और उत्साह वर्धन होता रहा।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए एमएलसी राधाचरण साह ने सबको बधाई और शुभकामनाएं दी। इन्होंने बताया कि विद्यालय का अच्छा परिणाम पढ़ाई सभी शिक्षकों शिक्षिकाओं तथा अभिभावकों के सहयोग और विद्यार्थियों के परिश्रम से संभव हो पाता है। मुझे खुशी है कि यह विद्यालय जिला के अग्रणी विद्यालयों में अपना नाम प्रतिष्ठित कर सका है।इसके लिए विद्यालय परिवार को बधाई देता। वही प्राचार्य डॉक्टर आदित्य तिवारी ने इस उपलब्धि को विद्यालय के उपप्राचार्य ,शिक्षक ,शिक्षिकाओं को दिया जिनके मेहनत और कुशल मार्गदर्शन में अच्छे परिणाम आए हैं। इन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से नए सत्र का अध्यापन कार्य शुरू होगा जिसमें नामांकन भी साथ-साथ चलता रहेगा।उन्होंने बताया कि इसी तरह से आपसी सामंजस्य से बिहार बोर्ड में भी विद्यालय का अंक सर्वोत्तम आएगा। इस अवसर पर उपप्राचार्य संजय कुमार, बी बी मिश्रा, चांदनी कुमारी गीता कुमारी ,अर्चना कुमारी ,प्रतिमा कुमारी ,पंकज शर्मा दिलीप कुमार ,विनोद कुमार आदि रहे।

Related posts

दरभंगा:आपदा प्रबंधन विभाग अग्निकांड की आपदा से निपटने हेतु क्या करें क्या न करें।

rktvnews

भोजपुर एसपी भईया को छात्राओं और महिला बहनों ने बांधी राखियां।

rktvnews

रामगढ़:आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने की बैठक।

rktvnews

भोपाल में “खाद्य हानि और भोजन की बर्बादी कम करने” पर एप्को और डब्ल्यूआरआई इंडिया की हुई कार्यशाला।

rktvnews

सारण:आगामी त्यौहारों के अवसर पर सामान्य विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने NDRF जवानों को बल के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी।

rktvnews

Leave a Comment