RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत में 2621 मामलों का हुआ निपटारा,ट्रैफिक मामलों के सर्वाधिक 1383 वादों का किया गया निष्पादन।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 दिसंबर।आज व्यवहार न्यायालय, आरा परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में वर्ष का अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ,भोजपुर पुरुषोत्तम मिश्रा के अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। जिसमें जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम, शैलेंद्र कुमार पांडा, विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव मनमोहन ओझा, वरिय अभियोजन पदाधिकारी, मणिक कुमार सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता रामधनी भारती, लोक अभियोजक राणा प्रताप सिंह, जिला अग्रणी प्रबंधक नीरज कुमार, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के वरीय पदाधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारी, सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ पक्षकारगण उपस्थित थे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 16 पीठ का गठन किया गया था। कुल निष्पादन 2621 हुआ है जिसमें बैंक निष्पादन मामले की संख्या 361, ट्रैफिक मामले 1383 इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया एवं न्यायालय में लंबित कुल सुलहनीय वाद के निष्पादन की संख्या 874 है एवं बीएसएनएल के तीन मामले निष्पादित हुए साथ ही 22378449 रुपए समझौता की राशि रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार द्वारा यह भी बताया गया कि विगत 3 माह से सभी कार्यालय कर्मी एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा कार्य किया जा रहा था।

Related posts

ट्राई ने स्पेक्ट्रम पर एसएटीआरसी कार्यशाला का उद्घाटन किया।

rktvnews

देहरादून: लोक भवन में रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

झारखंड:सरला बिरला यूनिवर्सिटी रेड मामले में चुनाव आयोग पहुंची भाजपा।

rktvnews

निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित कराएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिले के वरीय अधिकारियों ने डिफाल्टर पैक्स का किया भौतिक सत्यापन।

rktvnews

बनने जा रही है INDIA की सरकार : राहुल गांधी

rktvnews

Leave a Comment