RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में धरहरा और बहियारा में पार्क विकसित करने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 मार्च।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में धरहरा और बहियारा में पार्क विकसित करने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने दोनों क्षेत्रों में हरित वातावरण को बढ़ावा देने के लिए सड़क के दोनों ओर पौधारोपण (प्लांटेशन) करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी प्लांटेशन कार्य गुणवत्तापूर्ण और बेहतरीन क्वालिटी के पौधों के साथ किए जाएं।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि धरहरा और बहियारा का भौतिक निरीक्षण कर पार्क के विकास के लिए विस्तृत एस्टीमेट तैयार किया जाए। इस कार्य की जिम्मेदारी कार्यपालक अभियंता, सोन नहर को सौंपी गई, जिन्हें जल्द से जल्द कार्य योजना तैयार कर उसे क्रियान्वित करने का निर्देश दिया गया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त,भोजपुर डॉ अनुपमा सिंह,नगर आयुक्त, नगर निगम, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (आरा सदर), कार्यपालक अभियंता (सोन नहर), अंचलाधिकारी (कोईलवर) एवं अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

छत्तीसगढ:संस्कृत कवि भास के मध्यम व्यायोग व रामासामी के नदपावादाई नाटक का हुआ मंचन।

rktvnews

भोजपुर:अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी निषेध पखवाड़ा के तहत आरा रेलवे स्टेशन पर चला सघन जागरूकता अभियान।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर नगर पंचायत की बैठक मे मुद्दों पर चर्चा नहीं होने से उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी ने जताई  नाराजगी।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल से छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने सौजन्य भेंट की।

rktvnews

भोजपुर:डॉ.जीपी श्रीवास्तव ने जरूरत मंदो को गमछों का किया वितरण।

rktvnews

भोजपुर:25जून संविधान हत्या दिवस मनाना नकारात्मक सोच का परिचायक; प्रो.बलिराज ठाकुर

rktvnews

Leave a Comment