RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मामला आनंद मोहन की रिहाई का! सरकार का फैसला विधि सम्मत:लाल दास राय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 25 अप्रैल। पूर्व एमएलसी तथा आरजेडी के वरीय नेता लाल दास राय ने पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई पर सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर तरह से विधि सम्मत कार्य कर जनता के बीच एक सामाजिक न्याय करते हुए अच्छा संदेश दिया है।मैं सरकार के फैसला को सही मानता हूं।उन्होंने बताया कि ना केवल आनंद मोहन की रिहाई होनी है बल्कि इनके साथ अन्य 27 लोग भी सम्मिलित हैं जो विभिन्न जाति धर्म से जुड़े हैं।सबकी रिहाई होनी है। ये लड़की की शादी में पैरोल पर बाहर हैं और 27 अप्रैल को जेल से विधिवत बाहर निकल जाएंगे।
श्री राय ने भाजपा सांसद सुशील मोदी के उन विचारों का जोरदार खंडन किया, उनके बयान का विरोध किया,की आनंद मोहन अपराधी है, बाहुबली है और सजायफ्ता कैदी हैं। इन्हें जेल से बाहर नहीं निकालना चाहिए था। यह सरासर गलत,तानाशाही और संविधान के नियमों की धज्जियां उड़ाना है।

Related posts

महाराजा कॉलेज में अध्यापन और छात्रों की उपस्थिति को ले प्रधानाचार्य ने की बैठक!शैक्षणिक माहौल बनाने में शिक्षक और छात्रों की अहम भूमिका:प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इटली में जी7 व्यापार मंत्रियों की बैठक के दौरान अपने समकक्षों के साथ बैठकें कीं।

rktvnews

पटना:अभिलेख प्रबंधन एवं सरंक्षण कार्यशाला में बोले निदेशक मो.फैसल – अभिलेख प्रबंधन सुशासन की नींव।

rktvnews

वाहनों की गति मापने के लिए रडार उपकरण को विधिक माप विज्ञान (सामान्य) नियम, 2011 के अंतर्गत शामिल किया जाएगा।

rktvnews

दुमका:वन प्रमंडल कार्यालय, दुमका द्वारा “टेक लीफ स्मार्ट टेक ग्रीन माइंड्स – डिजिटल एंगेजमेंट जोन” का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:मां काली बखोरापुर वाली मंदिर ट्रस्ट की ओर से आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर व्यक्त की गई शोक संवेदना।

rktvnews

Leave a Comment