RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कोईलवर में शाखा प्रबंधक का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

कोईलवर/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 दिसंबर।सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, आरा की कोईलवर शाखा के शाखा प्रबंधक रंजन कुमार श्रीवास्तव के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोईलवर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पैक्स अध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर चंदा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सोनू कुशवाहा द्वारा श्री श्रीवास्तव को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि श्री श्रीवास्तव के कार्यकाल में शाखा का संचालन सराहनीय रहा। विशेष रूप से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना धान अधिप्राप्ति के अंतर्गत किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए समय पर किसानों के खातों में राशि का स्थानांतरण, पैक्स के कंप्यूटरीकरण, केसीसी ऋण वितरण एवं ऋण वसूली जैसे कार्यों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया।समारोह में मथुरापुर पैक्स अध्यक्ष रौशन महतो, सक्कडी पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, वीरमपुर पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, गिद्दा पैक्स अध्यक्ष रमेंद्र नारायण सिंह, कुल्हाड़ियां पैक्स अध्यक्ष मितेश सिंह, खेसरहिया पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार, नरवीरपुर पैक्स अध्यक्ष प्रेम कुमार, जोकता पैक्स अध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह सहित अन्य पैक्स अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खाताधारक एवं बैंक के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

Related posts

भोजपुर:शहरी जैव विविधता संरक्षण एवं प्रबंधन के प्रति संवेदनशील भूमिका जरूरी : डॉ. गौरव सिक्का

rktvnews

चतरा:गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का उपायुक्त व एसडीपीओ सिमरिया ने लिया जायजा।

rktvnews

आगामी खरीफ फसल 2023-24 के दौरान 521.27 लाख मीट्रिक टन चावल की खरीद का अनुमान।

rktvnews

दरभंगा:नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट।

rktvnews

देश भर के 150 रेलवे स्टेशनों को भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से ‘ईट राइट स्टेशन’ प्रमाण-पत्र मिला।

rktvnews

भोजपुर: परीक्षा नियंत्रक के पदभार ग्रहण करने पर छात्र जदयू ने की भेंट।

rktvnews

Leave a Comment