RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:30 मार्च को संपूर्ण विश्व सहित आरा में भव्य रूप में स्ववेंद यात्रा निकाली जाएगी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 मार्च। शनिवार को ब्रह्मविद्या विहंगम योग संस्थान भोजपुर जिला कार्यालय सह सत्संग भवन महाराजा हाता गली न०- 2 में सत्संग आयोजित किया गया। मंच संचालन श्रीकृष्णा प्रसाद ने किया।पटना पश्चिमी मंत्री उमेश कुमार ने सत्संग में श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए कहा — बड़ा ही सौभाग्य से हम सभी को अनमोल जीवन मिला है। हम सभी को हम और हमार के परे से निकलकर अपने कार्य को करते हुए आगे बढ़ जाना है यानी सद्गुरु देव की भक्ति में लग जाना है। सद्गुरु देव की सेवा को ही जीवन का आधार बना लेना चाहिए।
बिहार राज्य समन्वयक सह दक्षिण बिहार महामंत्री भूपेन्द्र राय ने कहा — सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज की अदभुत कृति *स्वर्वेद * सदग़ंथ है। सम्पूर्ण जनमानस को स्ववेंद स्वधयाय करना चाहिए।स्वर्वेद यात्रा सम्पूर्ण विश्व में एक साथ एक समय पर आरा शहर में भी निकाला जाएगा। जिला सचिव विजय पाण्डेय, मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया — चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि 30 मार्च 2025 ( रविवार ) को। आरा सदर में भव्य रूप में सुशोभित ढंग से स्ववेंद यात्रा निकाली जाएगी।सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में आरा अनुमंडल संयोजिका रीना गुप्ता, पीरो अनुमंडल संयोजक धर्मेन्द्र कुमार धीरज, डॉ अंशु सिंह, रामजी यादव, जयमालती राय,पुनम सिंह, रीता देवी,डिहरी से पधारे स्वामी जी की सेविका शकुंतला देवी उपस्थित रहे।

Related posts

नवादा: LPG एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, सतत निगरानी के निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश में छठ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में।

rktvnews

नवादा: जिले के पदाधिकारियों की आगामी त्योहारों को ले छुट्टियां रद्द।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने रामेश्वरम में काशी तमिल संगमम 4.0 के समापन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

रोहतास:आई०सी०डी०एस० विभाग की समीक्षात्मक बैठक

rktvnews

यह मुकेश की नहीं, बस्तर की पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट है!

rktvnews

Leave a Comment