RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:बुक डोनेशन ड्राइव : एक छोटी पहल, बड़ा परिवर्तन।

कलेक्टर ने जिले की नवीन ग्रन्थालय (सेंट्रल लाइब्रेरी) के लिए प्रारंभ किया बुक डोनेशन ड्राइव।
कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से लाइब्रेरी के लिए किताबें जमा कराने की अपील की।
24 मार्च से किताबें करा सकते हैं जमा।

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)22 मार्च।छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि हमारे जिले में सिंचाई कॉलोनी में एक नवीन लाइब्रेरी की शुरुआत होने जा रही है, जो शिक्षा और ज्ञान की रोशनी फैलाने का एक बेहतरीन अवसर है। जिसके लिए कलेक्टर श्री जैसवाल ने कहा कि यह लाइब्रेरी हर उम्र के लोगों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बने और ज्ञान की दुनिया में उनका मार्गदर्शन करे। इस लाइब्रेरी में नागरिकों के सहयोग से उपलब्ध पुस्तकों का उपयोग जिले के युवा व प्रतियोगी छात्रों को परीक्षाओं की तैयारी करने में एक सहायक कदम साबित होगा। लाइब्रेरी में उपलब्ध संसाधन बच्चों के लिये प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- यू.पी.एस.सी., जेईई, नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये एक मार्गदर्शिका सिद्ध होगी।
साथ ही कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों के पास यदि कोई किताबें हैं जो अब आप उपयोग नहीं करते या जिनसे आप जुड़े हुए ज्ञान को दूसरों के साथ साझा करना चाहते हैं, तो कृपया उन किताबों को हमारी नयी लाइब्रेरी को दान करने पर विचार करें या आप लाईब्रेरी को अपनी तरफ से किसी भी विषय वस्तु की नवीन पुस्तकें दान कर सकते हैं। हर किताब, चाहे वह किसी भी विषय की हो, किसी न किसी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है। एवं जिसके लिए आपका दान न केवल हमारे शहर के शिक्षा स्तर को ऊंचा करेगा, बल्कि कई बच्चों और युवाओं को अपनी राह चुनने और नई संभावनाओं की ओर बढ़ने में मदद करेगा। जिलेवासियों से अपील की है कि कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 37 में 24 मार्च, 2025 से किताबें डोनेट कर सकते हैं जिसके लिए हम आपके सहयोग की अपेक्षा करते हैं।

Related posts

राजस्थान की शाही परंपरा, लोक संस्कृति और आस्था का प्रतीक, शान से नगर परिक्रमा को निकली गणगौर माता की सवारी।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव डा. एस एस संधु ने आज जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों की भौतिक समीक्षा की।

rktvnews

अजमेर में 18 हजार लीटर खाद्य तेल सीज।

rktvnews

नई दिल्ली:खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: ट्रैक साइक्लिंग में बिहार की बेटियों ने दिखाया दमखम, ओवरऑल चैंपियनशिप में प्राप्त किया तीसरा स्थान।

rktvnews

गिरीडीह:जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा–माले का तीसरा प्रखंड सम्मेलन सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment