RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : सर्वेक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर सर्वेक्षणकर्ता दंडित! जिलाधिकारी भोजपुर के आदेश पर हुई कार्रवाई।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 18 मार्च। भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण कार्य में लापरवाही, शिथिलता तथा अनियमितता बरतने के आरोप मे शाहपुर प्रखण्ड के बहोरनपुर पंचायत के सर्वेक्षणकर्त्ता दीपक कुमार, ग्रामीण आवास सहायक एवं उदवन्तनगर प्रखण्ड के बकरी पंचायत के सर्वेक्षणकर्त्ता कुमारी शशिकला, पंचायत रोजगार सेवक का अनुबंध रद्द करते हुए सेवा समाप्त कर दी गई है। इसके अतिरिक्त शाहपुर प्रखण्ड के परसौंडा के सर्वेक्षणकर्त्ता शैलेन्द्र कुमार, ग्रामीण आवास सहायक के तीन साल के लिए मूल मानदेय मे 25% कटौती की गयी है। पीरो प्रखण्ड के अकरूआं पंचायत के सर्वेक्षणकर्त्ता मंजीत कुमार, ग्रामीण आवास सहायक के मानदेय में संचयी प्रभाव के साथ तीन वार्षिक वृद्धि पर रोक लगायी गयी है। साथ ही सहार प्रखण्ड के बखूबी पंचायत के सर्वेक्षणकर्त्ता अर्जुन बैठा, ग्रामीण आवास सहायक तथा गड़हनी प्रखण्ड के इचरी पंचायत के सर्वेक्षणकर्त्ता रंजीत कुमार, पंचायत रोजगार सेवक को लिखित रूप से कड़ी चेतावनी दी गयी है।

Related posts

भारोत्तोलन प्रतिभा खोज में 260 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम!जिला का पहला कार्यक्रम काफी में उत्साहवर्धक रहा:खेल पदाधिकारी संजीव कुमार

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में फाईलेरिया उन्मूलन (सर्वजन दवा सेवन ) कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न।

rktvnews

लखीसराय :पर्यावरण संतुलन का संकल्प – जीविका दीदियों ने शुरू किया पौधारोपण अभियान।

rktvnews

उत्तराखंड:जनता के समर्थन की सबसे बड़ी ताकत है “भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड”: मुख्यमंत्री

rktvnews

रायपुर : सूचना का अधिकार में ई फाइलिंग सुविधा पर हुई राज्य स्तरीय कार्यशाला।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:नगर परिषद नरकटियागंज का कार्यभार अब नगर आयुक्त बेतिया के जिम्मे।

rktvnews

Leave a Comment