RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/ चतरा (झारखंड)17 मार्च।सोमवार को समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई जिसमें दिसंबर तिमाही की समीक्षा की गई।
बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी,उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, प्रबंधक आरबीआई रांची, डीडीएम नाबार्ड, डीपीएम जेएसएलपीएस, जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिले में स्थित सभी बैंकों के समन्वयक उपस्थित थे।
बैठक की शुरुआत में अग्रणी जिला प्रबंधक, चतरा ने पिछली तिमाही के बैठक के कार्यवाही के संपुष्टि से की, तत्पश्चात उपायुक्त के आदेश के बाद जिले के सभी बैंकों के प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने समीक्षा के क्रम निर्देशित करते हुए कहा कि वैसे बैंक जिनका प्रदर्शन शून्य है उन्हे कारण बताओ नोटिस निर्गत करें। साथ-ही-साथ उन्होंने निर्देश दिया की उन सभी बैंकों के कंट्रोलिंग हेड्स को एक पत्र लिख कर उनके निराशाजनक प्रदर्शन का कारण बताने को कहा।ऋण जमा अनुपात के मामले में चतरा जिले का 31.90 प्रतिशत है जिसे 40% प्रतिशत करने हेतु निदेशित किया गया।
उन्होंने सभी बैंकों के समन्वयकों को निर्देशित किया की वो सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर अपनी सभी संबंधित पंजियों का मिलान कर लें।
जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी समन्वयकों को बताया की केसीसी के प्राप्त आवेदनों को संबंधित बैंक शाखा में भेजा गया हैं अतः सभी कोई आवेदनों को निष्पादित करें, जिससे लाभुकों को योजनाओं किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिल सके।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के आदिलाबाद में 56,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कड़वा पाटीदार समाज की 100वीं वर्षगांठ को संबोधित किया

rktvnews

चतरा:री-इमेजिंग आंगनबाड़ी’ पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

पटना:बसंत ऋतु प्रकृति की सुंदरता और जीवन की नई शुरुआत का है प्रतीक : माया श्रीवास्तव

rktvnews

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी द्वारा बिहार के राज्यपाल के आगमन को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया ।

rktvnews

Leave a Comment