RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:बीज उत्पादन योजना एवं एनएफएसएम योजना अन्तर्गत किसानों के बीच बीज वितरण कार्यकम का हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)19 जून।गुरुवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में “बीज विनिमय, वितरण तथा बिरसा फसल विस्तार योजना एवं एनएफएसएम योजना अन्तर्गत “बीज वितरण” कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद चतरा लोकसभा क्षेत्र कालिचरण सिंह, विधायक चतरा जनार्दन पासवान, जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम में सभी प्रखण्डों से आये हुए किसानों को NFSM Nutri Cereals मडुआ मिनिकीट 04 कि०ग्रा० प्रति कृषक शत-प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया गया। इस योजना अन्तर्गत सिमरिया प्रखण्ड से 10 बिरहोर कृषको के बीच मडुआ मिनिकीट का वितरण किया गया। इनमें मुख्य रूप से तेतर बिरहोर, हेमलाल बिरहोर, गोपाल बिरहोर आदि उपस्थित हुए। साथ ही साथ चतरा प्रखण्ड के मर्दनपुर गाँव चतरा से अनुसूचित जनजाति महिला कृषकों के बीच हाईब्रिड धान (PNPH-24) का बीज का वितरण किया गया। इसके साथ ही बीज विनिमय कार्यक्रम अन्तर्गत हफुआ पैक्स के माध्यम से 50 प्रतिशत अनुदान पर धान का राजेन्द्र मंसूरी एवं MTU-1010 का वितरण कराया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सांसद के द्वारा किसानों को यह संदेश दिया गया कि सरकार के द्वारा शत-प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराये जा रहे बीजों का दुरूपयोग न करें एवं समय पर उपलब्ध कराये जा रहे बीज को विभाग के दिशा-निर्देश के आलोक में खेती करे। साथ ही विधायक, चतरा विधान सभा क्षेत्र के द्वारा मोटे अनाज की खेती करके स्वावलंबी बनने की बात कही गई। अध्यक्षा, जिला परिषद्, चतरा के द्वारा मोटे अनाज की महत्ता को बतया गया एवं सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की सराहना की गई एवं मोटे अनाज की खेती करने हेतु प्रेरित किया गया। उप विकास आयुक्त, चतरा द्वारा किसानों को यह संदेश दिया गया कि विचौलियों के चंकुल में न पड़ते हुए पारदर्शिता रखते हुए बीज वितरण का कार्यक्रम का निष्पादन करें।
उक्त कार्यक्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी कृषको को दी गई। कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक, आत्मा चतरा के द्वारा किया। सभी प्रखण्डों से आये हुए प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, लैम्पस / पैक्स के अध्यक्ष, चतरा जिला के 20 सूत्री अध्यक्ष, मुखियागण एवं सभी प्रखण्डों से आये हुए कृषक मित्र एवं कृषको की उपस्थिति से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।

Related posts

पटना:कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों से भटक गए हैं राजनेता : फौजी राजेश निराला यादव

rktvnews

उमरिया:पद्म पुरस्कार-2027 हेतु नामांकन विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन करने के निर्देश।

rktvnews

सीतामढ़ी: अग्निशमलाय द्वारा विभिन्न पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया।

rktvnews

आरईसी ने रेलटेल के साथ दूरसंचार, आईटी और रेलवे सिग्नलिंग में अवसंरचना परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी भारतीय संस्कृति और समरसता के अभूतपूर्व केंद्र संत रविदास मंदिर की आधार शिला।

rktvnews

Leave a Comment