RK TV News
खबरें
Breaking News

डीएम ने निर्माणाधीन जिला पंचायत संसाधन केंद्र (DPRC) का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)21 अगस्त।जिला पदाधिकारी बक्सर,अंशुल अग्रवाल के द्वारा निर्माणाधीन जिला पंचायत संसाधन केंद्र (DPRC) का निरीक्षण किया गया।
योजना का एकरारनामा की कुल राशि 4,14,07,298.00 रूपये है। एकरारनामा के अनुसार कार्य प्रारंभ करने की तिथि 20 दिसम्बर 2023 है। जिसे 19 दिसम्बर 2024 तक पूर्ण कर लिया जाना है।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि अभी तक प्लींथ स्तर तक ही कार्य हुआ है। जबकि सात माह पूर्ण हो चुके है, जो खेदजनक है। कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि इस योजना में अब तक किए गए कार्यों का मापी पुस्त, प्रयुक्त सामग्रियों की जाँच कर सुस्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
एजेंसी के द्वारा अब तक मात्र प्लींथ स्तर तक कार्य पूर्ण करना, मात्र 06 मजदूरों से कार्य लेना लापरवाही को दर्शाता है। इस संबंध में जिला पंचायत राज पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि संबंधित एजेंसी से कारण पृच्छा करेंगे तथा नियमानुसार राशि कटौती भी सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ साथ इस महत्वपूर्ण योजना के कार्यों का साप्ताहिक तौर पर जिला अभियंता एंव संवेदक के साथ किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।
निरीक्षण के क्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि मोनालिसा प्रशिक्षण संस्थान (ब्यूटी पार्लर) को भूमि आवंटित होने के संबंध में सुस्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के क्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी बक्सर, जिला अभियंता एवं संवेदक के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा की जनता ही मेरा बल, सेवा ही मेरा धर्म : सूर्यमान सिंह

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए अमर शहीदों, राज्य आन्दोलनकारियों एवं वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भारत को केमिस्ट्रीह ऑफ सीमेंट पर 17वीं अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस की मेजबानी की बोली प्राप्त् हुई।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 02 फरवरी 24

rktvnews

उज्जैन:किसानों के लिए कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा में भरी हुंकार, गूंजे‘वोट चोर गद्दी छोड़’ उमड़ा जनसैलाब।

rktvnews

Leave a Comment