RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पहाड़ों वाली काली मंदिर में देवी जागरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

महापौर इंदु देवी एवं हड्डी सर्जन डॉ वीरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया उदघाटन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 मार्च। स्थानीय पुर्वी रेलवे फाटक के समीप स्थित देवी कला मंदिर पहाड़ों वाली माता के परिसर में मंदिर के 13 वे वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर देवी जागरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर संरक्षक सह समाजसेवी अमरदीप कुमार जय ने बताया की 13 मार्च से आयोजित देवी जागरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल महापौर इंदु देवी एवं शहर के प्रसिद्ध हड्डी सर्जन डॉ वीरेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष दीपक कुमार उर्फ मुन्ना जी,उपाध्यक्ष राजन शाह,मंदिर व्यवस्थापक राज कुमार गुप्ता उर्फ भोला जी सहित सभी सदस्य उपस्थित थे। मुख्य अतिथि द्वारा आगंतुक कलाकारों को अंगवस्त्र दे सम्मानित किया गया। अमरदीप कुमार जय ने बताया कि इस अवसर पर 24 घंटे का हरिकीर्तन का भी आयोजन किया गया जिसकी पूर्णाहुति शुक्रवार को विधिवत पूजा पाठ के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर होली मिलन का भी आयोजन किया गया।

Related posts

नही दिखती अश्लीलता सदर अस्पताल में…..

rktvnews

प्रशिक्षण प्रभारी को प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित।

rktvnews

चतरा:सहकारी समितियों के सशक्तिकरण को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

नगर रामलीला समिति की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ.अर्चना सिंह का हुआ सम्मान!भगवान श्रीराम के नेक कार्य को आगे बढ़ाऊंगी:डाॅ.अर्चना सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में भारतीदासन विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

पांढुर्णा प्रदेश का 55वां जिला बनेगा- मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

Leave a Comment