RKTV NEWS/अनिल सिंह,29 अप्रैल।कहा जाता हैं की इंसान के मस्तिष्क पर उन सारी घटती घटनाओं सकारात्मक और नकारात्मक दृश्यों का असर जिसे वो देखता है या सुनता है का दोनो पहलुओं के रूप में असर पड़ता है।सकारात्मक दृश्यों या अनुश्रवण से सकारात्मक प्रभाव व नकारात्मक दृश्यों या अनुश्रवण से नकरात्मक प्रभाव जिसका प्रतिफल सामाजिक रूप में भी देखने को मिलता है अर्थात् जो कहावत है की संगत से गुण होत है और संगत से गुण जात यहां इसका भावार्थ उक्त लिखित शब्दो को परिभाषित करते हुए बल देता प्रतीत होता है।सक्रात्मकता और नकरात्मकता अगर बात करे तो बहुत सारी ऐसी चीजे है जो उदाहरण के रूप में कही जा सकती है।आजकल इसको लेकर समाज का एक वर्ग काफी सचेत भी है जो नकरात्मक दृश्यों व उसके अनुश्रवण से कोसो दूर जाना चाहता है और सदैव सकारात्मक दृश्यों या अनुश्रवण के प्रति उत्सुक और लालायित भी रहता है ऐसे ही समाज के बीच आजकल काफी चर्चा का विषय बना हुआ है सोशल मीडिया के यूट्यूब प्लेटफार्म पर चल रहा भोजपुरी भाषा में प्रसिद्ध गायक हरिओम द्वारा गया प्रीतम और प्रियतमा के प्रेम पर आधारित गाने का वीडियो सदर अस्पताल में…. https://youtu.be/wk7A0C4Z3_Qhttps://youtu.be/wk7A0C4Z3_Q।जो संदर्भित भोजपुरी समाज में भी अपनी वाहवाहिया लूट रहा है उसका कारण वीडियो में भोजपुरी के शालीन और आत्मिक शब्दो ,आदर और सम्मान सूचक शब्दो का संबोधन है जो आजकल अन्य माध्यमों से चल रहे भोजपुरी के नाम पर अश्लील शब्दों और दृश्यों की परछाई से भी परे है।
भोजपुरी भाषा के नाम पर बढ़ रही अश्लीलता और दृश्यों से भोजपुरी भाषा शर्मशार हुई है, स्थिति इतनी भयावह होती जा रही है जिसके नियंत्रण के लिए कई सरकारी आदेश भी पारित हो चुके है भोजपुरी भाषा के नाम पर बढ़ रही अश्लीलता से भोजपुरी भाषी समाज भी आइने को निहारता नजर आ रहा है।आदिकाल से ही कवि की रचनाओं,कलाकारों के प्रदर्शन और लेखकों के लेखनी में सकारात्मक और नकरात्मकता के समायोजन को सक्रात्मकता में परिवर्तित कर समाज के सामने प्रदर्शित किया जाता रहा है। प्रितम और प्रियतमा के प्यार शब्द से ही मानसिक पटल पर राधा और कृष्ण के शलिल प्रेम की छवि प्रदर्शित होने लगती है इसी प्रेम शब्द की छवि और शालीनता की पुनरावृति करता दिख रहा है उक्त गाने के वीडियो सदर अस्पताल में जिसमे एक प्रियतम कुछ दिनों से नही मिली अपनी प्रियतमा से मिलने और उसकी खबर लेने का प्रयास करता है और प्रियतमा के घर पहुंच जाता है जहां प्रियतमा उससे मिलने से इनकार कर देती है वजह अपने प्रीतम की भावनाओं का सम्मान और अपनी शादी कही और तय किए जाने की परिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने के कारण उलझनों से घिरी हुई है….. जिसके फलस्वरूप प्रीतम भी दुखी मन से बिना विरोध किए प्रियतमा की भावनाओं का सम्मान करते हुए …….. वीडियो के दृश्यों में प्रियतमा को मंदिरों में प्रीतम के लिए प्रार्थना करते दिखाया गया है….. आखिर ऐसा क्या हुआ? प्रीतम के साथ प्रियतमा के घर से वापसी के दौरान…..??https://youtu.be/wk7A0C4Z3_Qhttps://youtu.be/wk7A0C4Z3_Q। भोजपुरी गायक हरी ओम और भोजपुरी गीतकार अर्जुन अकेला के इस वीडियो को भोजपुरी सहित शलिल समाज में काफी प्रसिद्धि मिल रही है जो आने वाले समय में भोजपुरी जगत के लिए एक मिल का पत्थर साबित होगी और भोजपुरी गीतों में परोसी जा रही अश्लीलता के कारण इससे दूर हो रहे समाज का पुनः रुझान और भोजपुरी भाषा के नाम पर लग रहे अश्लीलता के धब्बे को भी साफ करेगा।

