RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जमीरा कोठी में आरा रंगमंच का होली मिलन संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 मार्च। स्थानीय मारुति नगर स्थित जमीरा कोठी में आज आरा रंगमंच के बैनर तलें होली मिलन का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जमीरा कोठी की माता जी लीला सिंह,नीरजा सिंह व आरा रंगमंच के अध्यक्ष पुष्पेंद्र नारायण सिंह के साथ कलाकारों और पत्रकारों ने संयुक्त रूप से किया।संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल सिंह के द्वारा किया गया।उद्घाटन पूर्व सभी ने दिवंगत वरिष्ठ लेखक ,समाजसेवी व जेपी सेनानी स्व पवन श्रीवास्तव के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया।कार्यक्रम के दौरान आरा रंगमंच के सचिव अशोक मानव ने घोषणा करते हुए कहा कि सालों भर स्व पवन श्रीवास्तव के नाम पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा उनकी प्रतिमा जेपी स्मारक के मुक्तांगन में स्थापित कराई जायेगी इसके लिए आरा रंगमंच प्रयासरत है।
होली मिलन के दौरान पारंपरिक गायिकी करते हुए शिक्षक सह रंगकर्मी अरुण पांडे ने बाबा हरिहरनाथ…प्रमोद सिंह ने आइले आइले परदेसिया …. राजा बसंत बाहर गायक सह शिक्षक ने अपनी प्रस्तुति देते हुए गाया गोरिया करके श्रृंगार…आइले न पिया परदेसिया…चूड़ीया लाइह छोट ए सैयां बा मोरा नरमी कलाइयां … इसी तरह कई गायकों ने प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के दौरान न्यूज 11 के संपादक सह रंगकर्मी अनूप सोनू,रंगकर्मी सह पत्रकार रविन्द्र भारती , रंगकर्मी सरोज सुमन,दीपू तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार सुधीर मिश्रा ,रंगकर्मी श्याम शर्मिला, समेत दर्जनभर लोगों को रंगमंच के अध्यक्ष ने अंगवस्त्र दे सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान संतोष पांडे, अंजनी आदि ने जमकर ताल ठोका।उपस्थित लोगों में वरिष्ठ रंगकर्मी चंद्रभूषण पांडेय,मनोज श्रीवास्तव ,ओपी पांडे,समाजसेवी शंभू गुप्ता, वार्ड पार्षद सह रंगकर्मी बमभोला ,बुजुर्ग बद्री विशाल सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 34 अग्निशमन वाहनों को झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर : देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार! शाहपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

बागपत:आयुक्त ने जिला अस्पताल में स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

हनुमानगढ़:नारी शक्ति फिटनेस दौड़ एवं पोषण पखवाड़ा का आयोजन।

rktvnews

15 सितंबर को कारीसाथ और धमार PSS से तीन घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद।

rktvnews

हजारीबाग:प्रधानमंत्री ने 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment