RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं देशवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)14 मार्च।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनायें दीं हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों की जिन्दगी में खुशियों का नया रंग लेकर आयेगा। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम-सद्भाव का व्यवहार रखते हैं। लोग आपस में मिल-जुलकर खुशियाँ बाँटते हैं।
मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से होली का त्योहार पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक स‌द्भाव के साथ मनाने की अपील की।

Related posts

बक्सर पुलिस ने एक अपराधी को किया गिरफ्तार ।

rktvnews

भोजपुर: नवनियुक्त UDC क्लर्कों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया : मुख्यमंत्री

rktvnews

योग दिवस की तैयारी को ले जिलाधिकारी की बैठक।

rktvnews

मोतीहारी:न्यायिक पदाधिकारियों हेतु अवासीय परिसर का उद्‌घाटन।

rktvnews

कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त को मंजूरी दे दी।

rktvnews

Leave a Comment